Home Blog Page 146

विद्युत उपकेन्द्र के शिलान्यास में बिजली कर्मियों नें बढ़ायी भीड़

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विद्युत उपकेन्द्र के शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया,शिलान्यास कार्यक्रम में भीड़ के नाम पर ना ग्रामीण नजर आये और न ही भाजपा नेता नजर आये| बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों नें भीड़ बढ़ाकर कार्यक्रम का श्रीगणेश के साथ ही इतिश्री कराया|
विकास खंड बढ़पुर के ग्राम पंचायत विजाधरपुर में नवीन विद्युत उपकेन्द्र 33/11 का शिलान्यास सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया हबन-पूजन के साथ किया| इस दौरान भाजपा नेताओ के नाम पर शिवम दुबे नजर आये| विधायक नें मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी| जिसमे कहा कि ठीक से कार्य करे| उपकेंद्र मंजूर करनें की सीएम योगी को बधाई दी| नवीन विद्युत उपकेन्द्र बनने के बाद उसमे 5-5 एमबीए दो ट्रांसफार्मर लगेंगे| इस दौरान किसी भाजपा नेता के मौके पर नजर ना आने की चर्चा रही| इस दौरान एसी अजय कुमार, अधिशाषी अभियंता ब्रजभान सिंह, एसडीओ अजय कुमार, प्रधान पति भोला यादव, पूर्व प्रधान नीलम दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, नीलेंद्र दुबे, आकाश तिवारी, शशांक कटियार आदि रहे|

छठ पूजा की तैयारियों का गंगा घाट पर डीएम-एसपी नें लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पांचाल घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा छठ पर्व पर पांचाल घाट पर लाईट की पर्याप्त व्यवस्था करने बैकअप के लिये जनरेटर,पूरे घाट को झालरों के द्वारा सजाने, नदी के किनारों पर बैरिकेडिंग करने, मेडिकल कैम्प लगाने, एम्बुलेन्स तैनात करने, तट का समतलीकरण कराने, साफ सफाई कराने, नाव,नाविक व गोताखोरों की तैनाती करने व नदी में वोट द्वारा पेट्रोलिंग कराने व पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत, क्षेत्राधिकारी सदर ऐश्वर्या उपाध्याय आदि अधिकारी रहे|

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का हुआ आगाज


डेस्क:आज नहाय-खाय के साथ छठ पूजा के महापर्व का आगाज हो गया। सभी श्रद्धालु गंगा घाटों पर एकत्रित होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।छठ व्रती भगवान सूर्य की उपासना में लीन हैं और घरों में प्रसाद बनाने की तैयारी चल रही है। यह पर्व शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का प्रतीक है, जिसमें छठी मैया की विशेष कृपा बरसती है|भगवान श्रीभास्कर की उपासना का महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया है जिसका रविवार को खरना पूजन के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य और मंगलवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

स्कूल प्रबंधक की कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सड़क पर खड़ी स्कूल प्रबंधक की कार अचानक धू-धू कर जलने लगी| जिससे उसमे बैठे चालक और साथियों ने बमुश्किल कार से बाहर आकर जान बचायी, दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया|

थाना कादरी गेट के अमेठी कोहना निवासी प्रदीप पुत्र नेत्रपाल गांव में निजी स्कूल चलाते हैँ| प्रदीप का चालक नेत्रपाल पुत्र रामशंकर निवासी धीमरपुरा अपने साथी कुंदन पुत्र रामबाबू, सागर पुत्र नरेश, मिथुन पुत्र राजकुमार के साथ पांचाल घाट अपने पिता रामशंकर को लेने गया था, कार पांचाल घाट पर दुर्वासा ऋषि आश्रम मार्ग पर कार खड़ी कर दी, उसी दौरान अचानक कार में भीषण आग लग गयी, जिससे चारों ने कार से कूदकर अपनी जान बचायी, सूचना पर पांचाल चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा मौके पर पंहुचे, मौके पर दमकल को बुला लिया गया,दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया |

सरदार पटेल की जयंती पर आवंटित होगी 100 एकड़ भूमि

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया|
जिलाधिकारी ने बैंकों से सहयोग की अपील की उन्होंने कहा कि बैंकों के सहयोग के कारण ही योजना असफल हो रही हैं इससे जिले की रैंकिंग प्रभावित होती है औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में उद्यमियों को भूमि आवंटन न होने पर बताया गया कि एक माह में आवंटित कर दी जाएगी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत 58 आवेदन लंबित है शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर 100 एकड़ भूमि उद्योग हेतु आवंटित होने की संभावना है यूपीएसआईडीए द्वारा एक क्यू आर कोड जारी किया गया है, स्कैन करते ही शिकायत का निस्तारण संबंधित अधिकारी द्वारा तुरंत किया जाएगा औद्योगिक क्षेत्र में कैमरा लगाया गया है इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर बनेगा
जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक में अतिक्रमाण का मुद्दा उठाया गया अतिक्रमण के कारण जाम लगता है, नगर पालिका ध्यान नहीं देती है मात्र औपचारिकता करती है अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गये| व्यापारियों ने शिकायत की की रेलवे रोड टूट गया पर अभी तक सुव्यवस्थित नहीं बन पाया, बिजली पोल भी पूर्णतः नहीं लग सके अन्य मार्ग कब चौड़े होंगे जनता जाम से कराह रही है, चौक से लाल गेट तक ई-रिक्शा आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा ठंडी सड़क से असगर रोड तक का नाला का लेवल ऊंचा नीचा है जिससे पानी रुका रहता है समाधान के निर्देश दिये गये
बैंक ऑफ़ इंडिया का कैश लाने वाली गाड़ी जाम लगाती है इस पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए जिला अधिकारी से शिकायत की गई कि लालसराय में मस्जिद के पीछे नगर पालिका की भूमि पर अतिक्रमण है जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये| एसपी आरती सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी  ऐश्वर्या उपाध्याय आदि रहे|

दबंग ने तमंचे के बल पर की मारपीट,जान से मारनें की धमकी

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) तमंचा व लाठी-डंडो के बल पर दबंग नें मारपीट कर दी| इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी| पुलिस को पीड़िता नें तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसनिंगपुर निवासी अल्का शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमे कहा कि वह अपने खेत पर आलू कटवा रही थी, उसी दौरान गाँव का ही पंकज पुत्र रामकुमार खेत पर तमंचा, लाठी व चाक़ू लेकर आया और अल्का व उसके जेठ बाबा पर हमलावर हो गया| आरोप है कि अल्का व उसके बच्चो को जान से मारनें की धमकी दी| दबंग के खिलाफ थानें में एनसीआर दर्ज है| अल्का नें आशंका जाहिर करते हुए कहा कि दबंग पंकज किसी समय अनहोनी कर सकता है| वह कई बार मारपीट कर चुका है| मामले से सम्बन्धित एक आडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी कह रहा है कि उसकी पुलिस से बात हुई है, पुलिस का कहना है कि 3 लाख ले आओ और सिर काटकर ले आओ, कुछ नही होगा| आरोप आडियो में कहता है कि अपना खेत बेंचकर तीन लाख की व्यवस्था करेंगे| जेएनआई कथित आडियों की कोई पुष्टि नही करता है| कोतवाल विनोद शुक्ला नें बताया कि आडियों के सम्बन्ध में उन्हें कोई जानकारी नही है, जानकारी होने पर जाँच करायी जायेगी|

फायरिंग करनें से मना किया तो दंबगों ने पीटा

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) दबंग को हवाई फायर करने से मना किया तो युवक व उसके परिजन को ईटों से की मारपीट दी, मामले में पुलिस को तहरीर (शिकायती प्रार्थना) दिया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरम नगर निवासी नेकराम के पुत्र आसाराम ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि 20 अक्टूबर को शाम लगभग 7:30 बजे पड़ोसी रणवीर सिंह व रामचंद्र पुत्र व्यमोर सिंह, अभय प्रताप पुत्र रामचंद्र सिंह रजनीश पुत्र राजवीर सिंह नरेंद्र सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी बैरम नगर हवाई फायर कर रहे थे। आसाराम ने फायर करने से मना किया तो दबंगों ने नेकराम के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी तथा ईटों से हमलावर हो गये, जिसमें प्रतिभा, आसाराम की पत्नी सुमन देवी, शिव पुत्र कुलदीप सिंह अंजू पुत्र सरवन सिंह को गंभीर चोटे आई हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की मारपीट का मुकदमा पंजीकृत है। संबंधित चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह जांच कर रहें है, जांच के कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

अम्बेडकर प्रतिमा खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, एफआईआर दर्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों के द्वारा खंडित कर माहौल बिगड़ने का प्रयास किया गया| जानकारी होनें पर जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल एक साथ मौके पर पंहुचे और प्रतिमा को दुरस्त करा दिया| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया|
कोतवाली फतेहगढ़ के जेएनबी तिराहे पर डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है| किसी अराजक तत्व नें प्रतिमा का चश्मा, नाक व हाथ का अंगूठा तोड़ दिया| जिसकी जानकारी होनें पर एसडीएम सदर रजनी कान्त, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे, पुलिस नें तत्काल कारीगर बुलाकर प्रतिमा को ठीक करा दिया| नेकपुर कला निवासी बीजेपी नेता वीरेंद्र कठेरिया नें पुलिस को मामले की तहरीर दी| कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह नें बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|



मुलायम सिंह यादव को भाई दूज खिला भावुक हुई पूर्व विधायिका

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को भाई दूज के अवसर पर उनके चित्र पर तिलक किया और आरती उतारी, इस दौरान पूर्व विधायक भावुक हो गयीं|
पूर्व विधायक के जसमई पुठरी मार्ग पर स्थित कालेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक नें पूर्व सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र को तिलक लगाकर आरती उतारकर भाईदूज की रस्म को पूरा किया| इसके साथ ही उन्होंने बताया की मुलायम सिंह यादव उन्हें अपनी मुंह बोली बहन मानते थे| वह वर्षीय से उनके साथ भाई दूज व रक्षाबंधन पर जाकर पूजन करती थी| उनके स्वर्गवास के बाद अब उनके चित्र के तिलक कर भाईदूज बनाया| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, महासचिव इलियास मंसूरी, प्रदेश सचिव मंदीप यादव, डॉ. रामकृष्ण राजपूत, युनुस अंसारी आदि रहे|


लापरवाही:भाई दूज पर बिना हेलमेट बाइकों पर परिवार संग बहनों नें भरे फर्राटे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई दूज का पर्व भी मनाया गया। गुरूवार को बहनें अपने भाइयों को तिलक करने के लिए घरों से निकलीं। इस बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते नजर आए। वो यहीं तक सीमित नहीं रहे। छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ बैठाए हुए थे।
त्योहार पर बिना हेलमेट के सड़कों पर चार-चार सवारियां बैठाकर लोग तेजी से बाइकें दौड़ाते दिखे। हालांकि प्रशासन की ओर से पहले ही यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इसका पालन कहीं नहीं दिखा।गुरुवार को की गई पड़ताल में पाया गया कि करीब 70 प्रतिशत लोग बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए। चौराहों पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी उन्हें त्योहार के चलते ऐसे बाइक चालकों को नहीं रोका। लोगों का कहना है प्रशासन को चाहिए कि वह सख्ती के साथ नियमों का पालन करवाए ताकि किसी की खुशियों का त्योहार दुर्घटना में न बदल जाए। यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि बिना हेलमेट बाइक चलाना न केवल जान जोखिम में डालना है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। जीवन है तो त्योहार हैं, यह बात लोगों को समझनी होगी।