फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात थानाध्यक्ष कपिल व कादरी गेट के साथ चार का तबादला किया है| जिससे पुलिस महकमे में ह्ड़कंप मचा है| एसपी ने थानाध्यक्ष कम्पिल कपिल कुमार को थानाध्यक्ष कादरी गेट के पद पर तैनात किया है, कोतवाली फतेहगढ़ की सराह चौकी के प्रभारी नितिन कुमार को थानाध्यक्ष कपिल के पद पर तैनाती मिली है, थाना कादरी गेट के अपराध निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है, थानाध्यक्ष कादरी गेट संजय कुमार राय को अपराध निरीक्षक थाना नवाबगंज बनाया गया है |


थानध्यक्ष कादरी गेट व कम्पिल सहित चार के तबादले
बिना लाइसेंस चल रही चमड़ा गोदाम में मिला हड्डियों का भंडार, हिन्दू संगठनों का हंगामा, देखें वीडियो
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बिना पंजीकरण चल रहे चमड़ा गोदाम में हड्डियों का भंडार मिला, जिसके बाद हिन्दू संगठनों नें हड्डियां गायों की होने की बात कहकर जमकर हंगामा किया| पुलिस नें एक कबाड़ा व्यापारी सहित लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
हिदू संगठन ले कार्यकर्ताओं को सूचना मिली की गौशाला हैवतपुर गढिया में मृत गायों की हड्डियों को
लाकर शहर कोतवाली के ठंडी सड़क मदर इंडिया कोल्ड के सामने बिना
लाइसेंस चल रही चमड़ा गोदाम में बिक्री किया जाता है| हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं नें मौके पर गौशाला के निकट जाकर कुछ लोगो को प्लास्टिक की बोरियों में हड्डी लेकर जाते पकड़ा| पकड़े गये लोगों नें बताया कि वह हड्डी आदि फरियाब को बिक्री करते है| जानकारी होनें पर बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर आ गये
और जमकर नारेबाजी की| सूचना पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, कोतवाल राजीव पाण्डेय आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और गोदाम मालिक सहित लगभग आधा दर्जन को हिरासत में ले लिया| गोदाम मालिक फरियाब कबाड़े का कार्य भी करता है, उसने पुलिस को बताया कि साल 2014 में उसका लाइसेंस समाप्त हो गया था, उसके बाद बिना लाइसेंस के लिए लोगों द्वारा
लायी गयी हड्डी व खाल वह खरीद रहा था| हिन्दू वादी नेताओं नें कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया| फरियाब की गोदाम में भी काफी मात्रा में हड्डी भरी मिलीं| कोतवाल राजीव पाण्डेय ने बताया की अभी जाँच की जा रही है| हिन्दूवादी नेता अखिलेश मिश्रा,हिन्दू महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, हिमांशु गुप्ता जिलाध्यक्ष गोरक्षा रक्षा राष्ट्रीय बजरंगदल सनी गुप्ता महामंत्री विनीता बाजपेयी, साहिल मिश्रा नगर अध्यक्ष, शुभम शर्मा नगर अध्यक्ष गोरक्षा प्रकोष्ठ, मोनू दुबे जिला मंत्री , सुमित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल आदि मौजूद हैं| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने बताया कि गोदाम का लाइसेंस साल 2026 तक का है, उसमे मिली हड्डीयों के नमूने लिए गये हैं| पुलिस जाँच कर रही है, लगभग 7 को हिरासत में लिया है|


सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, हादसे की आशंका
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) इटावा-बरेली हाईवे पर निसाई गांव जाने वाले मोड़ से करीब सड़क किनारे झाड़ियों में बुधवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पास में मोटरसाइकिल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी फील्ड यूनिट को दी। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्र किये।
मृतक की पहचान जनपद इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के विचपुरी खेड़ा निवासी करन के रूप में हुई। शव की शिनाख्त उसके चचेरे भाई रंजीत कुमार ने की। रंजीत ने बताया कि करन थाना नवाबगंज के गांव नगला पूठा में 33 केवीए बिजली लाइन के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार को गांव से 14 लोग ट्रैक्टर द्वारा काम पर पहुंचे थे, जबकि करन अपनी मोटरसाइकिल से निकला था। रात करीब 8
बजे उसकी आखिरी बार साथी सचिन से बात हुई थी, जब उसने बताया था कि वह मोहम्मदाबाद पहुंच चुका है व 15 मिनट में पहुंच जाएगा, इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। घटनास्थल से पुलिस को मृतक का मोबाइल व एक देशी शराब का पौव्वा भी मिला है। पत्नी प्रीति, पुत्र प्रिंस और एक पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन अमरपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का बता रही है।फॉरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में भी एक्सीडेंट की पुष्टि हुई है, फिर भी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हल्का इंचार्ज सुरेश चाहर ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
स्कूल बस से कुचलकर बाइक सबार बालिका की मौत
फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) भाई की बाइक पर बैठकर जा रही बालिका को एक स्कूली बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
पड़ोसी जनपद एटा के राजा का रामपुर भैंसराना निवासी 18 वर्षीय नीतेश शक्य पुत्र छोटेलाल अपनी 13 वर्षीय बहन रिया शाक्य के साथ अपनी बहन के घर कायमगंज जा रहा था, उसी दौरान थाना कंपिल के रुदायन मार्ग पर ग्राम मानिकपुर के निकट पीछे से आ रही मिली जानकारी में मुताबिक एक स्कूल बस द्वारा टक्कर मार दी गयी, जिससे रिया बाइक से गिर गयी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया|
थानाध्यक्ष कंपिल कपिल कुमार ने बताया कि अभी टक्कर मारनें वाले वाहन की पुष्टि नही हो पायी है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं| जाँच के बाद ही कार्यवाही होगी| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| 

सूर्य पूजन के साथ 22वें मानस सम्मेलन का श्रीगणेश
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री रामकथा आयोजन समिति मदारवाडी के माध्यम से 22वें मानस सम्मेलन का श्रीगणेश विधि-विधान से महंत ईश्वर दास महाराज के द्वारा सूर्य पूजन के साथ किया गया| चार दिवसीय मानस सम्मेलन में श्रीराम कथा होगी|
शहर के डीपीबीपी कालेज मदारवाडी में 22वें मानस सम्मेलन का शुभारम्भ हो गया| शुभारम्भ दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास (ब्रह्मचारी) नें करनें के बाद कहा मानस हमे जीवन जीनें कि कला सिखाती है| उन्होंने कहा सूर्य ही इस संसार में प्रत्यक्ष देवता है, जो हम सब को जीवनदान देते हैं, गोस्वामी तुलसीदास ने कलयुग में श्री राम कथा को मानस के माध्यम से जीवन जीने का सनातन धर्म का ग्रंथ दिया|वर्तमान समय में श्री रामचरितमानस ऐसा ग्रंथ है, जो जीवन जीने का आधार बताती है| रामकथा 29 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चलेगी| आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल व अरविन्द चतुर्वेदी नें पूजन कराया| संयोजक भारत सिंह, राजेश निराला आदि रहे| संचालन ब्रजकिशोर सिंह किशोर ने किया|
स्नातक एमएलसी चुनाव में बेरोजगारी को मुद्दा बनायेगी सपा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर आगरा स्नातक खंड से सपा के अधिकृत प्रत्याशी शशांक यादव ने बताया कि सपा इस चुनाव में बेरोजगारी को ही मुद्दा बनायेगी|
पूर्व विधायक स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह यादव के पुत्र शशांक यादव को सपा नें आगरा स्नातक खंड से
एमएलसी प्रत्याशी नियुक्त किया है| प्रत्याशी शशांक यादव ने सपा के जिला कार्यालय पंहुच पत्रकारों से वार्ता की| उन्होंने बतया कि वर्तमान सरकार जिम्मेदार पदों से लोगों को हटाकर उनकी जगह पर संविदा पर तैनाती दी जा रही है| जो स्नातक खंड के वोट बन रहे है गेजुएट व बड़ी-
बड़ी डिग्री वालों का वोट संविदा कर्मी ओके करेगा, यह मजाक नही तो क्या है| देश बहुत दयनीय दशा में है| सपा अन्याय होनें वाले पक्ष के साथ खड़ी है| शशांक यादव ने कहा कि अब तक उनकी जानकारी में लगभग 14 शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। बीजेपी जातियों में बाँटने का कार्य कर रही है, हिंदू को हिंदू से और हिंदू को मुसलमान से लड़ाकर केवल वोट की राजनीति कर रही है। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी जिला प्रवक्ता विवेक यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत आदि रहे|

40 लाख की कार, 25 लाख की नकदी सहित दो साइबर ठग गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस ने जस्ट डायल एप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले दो ठगों को 40 लाख की कार व 25 लाख की नकदी सहित गिरफ्तार किया है| इसे पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है|
जनपद मुरादाबाद के कस्बा बिलारी निवासी जुनैद आलम पुत्र जाबीर अंसारी व मुरादाबाद के थाना कठ नगर के करुला अनवार नगर निवासी कादिर पुत्र मो. शरीफ को साइबवर ठगी में साइबर पुलिस नें गिरफ्तार किया है| आरोपियों के पास से पुलिस को एक आडी कार कीमत 40 लाख, 25 लाख रूपये, आधा दर्जन मोबाइल , 22 एटीएम बरामद किये| पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि आरोपी जस्ट डायल एप के माध्यम से पेट्रोल पम्प की फर्जी बेबसाइट बनाकर ऑनलाइन पेट्रोल पम्प का लाइसेंस आवंटन का प्रलोभन देकर मोटी रकम किराये के खातो में डलवाकर एटीएम से कैश निकाल लेते थे| 

अंधकार की तरफ जा रही सपा सुप्रीमों की सोंच : शिवानंद, देखें वीडियो
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तीर्थ नैमिषारण्य नें श्री रामकथा कहने आये कथा व्यास शिवानन्द ‘भाई श्री’ सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के दीपावली पर दीपक को ना जलानें वाले वयान पर काफी खफा दिखे| उन्होंने कहा सपा सुप्रीमों सोंच अंधकार की तरफ जा रहें है|
फतेहगढ़ के बेबर रोड़ स्थित पवन कोल्ड में आयोजित पत्रकार वार्ता में कथा व्यास शिवानन्द ‘भाई श्री’ नें बताया कि श्री रामकथा 29 अक्टूबर से 06 नवंबर तक शाम 4 बजे से रात्रि आठ बजे तक आवास विकास के सेक्टर पांच में आयोजित की जा रही है| नव दिवसीय कथा में शिव विवाह से लेकर श्री राम जन्मोत्सव के साथ ही रावण वध और श्री राम राज्याभिषेक तक की कथा की अमृत वर्षा की जायेगी| इस 
दौरान उन्होंने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव नें दीयों और मोमवत्ती पर और क्रिसमस से सीखने की बात कही थी, अखिलेश के वयान पर कथा व्यास शिवानन्द नें कहा कि भारत देश राम के शौर्य,प्रेरणा, धर्म व मर्यादा से जाना जाता है| जो इस देश के आन-बान-शान है उनके आगमन के सन्दर्भ पर दीपावली मनाया जा सकता है, जब अन्य धर्मों में कोई अपने धर्म में अपने शरीर पर रक्त वहा सकता है व कोई बाइन लेकर जा सकता है| उन्होंने कहा कि हमे नही लगता है कि दीपक जलानें से कोई नकारात्मकता नही है, हमारे यहां अँधकार में नही धकेला जाता हमे प्रकाश में ले जानें की प्रेरणा देता है| पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच अंधकार की तरफ जा रही है, उन्हें धर्म शास्त्रों का अध्यन करना चाहिए| वह इधर उधर के चक्कर में ना पड़े, वह वापस सनातन में आये हम उन्हें गले लगायेंगे| जो राम का है हम उनके है, यदि राम के लिए हमे अपना सिर कटाना पड़े तो वह तैयार हैं| उन्होंने कहा कि चादर और फादर से ही सनातन को खतरा है|
हल्की बूंदाबांदी से मौसम में अल्प ठंडक
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अक्तूबर का आखिरी सप्ताह होते ही मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। मंगलवार को भी सुबह से ही बूंदाबांदी चालू है, तापमान में गिरावट होने से लोगों को सर्दी का एहसास हुआ।
मंगलवार सुबह के समय बादलों की घनी परत के कारण सूरज की किरणें दिन चढ़ने तक धरती पर नहीं
पहुंच सकीं। हल्की बारिश के चलते सड़कें गीली सी हो गईं। लोगों ने सुबह-सुबह हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लिया। मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को नवंबर की शुरुआत जैसा एहसास कराया।
मौसम का असर बाजारों में भी दिखा। दुकानदारी के बीच लोग चाय और समोसे की दुकानों पर गर्माहट लेने पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बदलते मौसम का आनंद लिया। वहीं, किसानों ने कहा कि यह बूंदाबांदी धान की कटाई के काम में थोड़ी रुकावट जरूर डाली। अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने
और कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है। अक्तूबर के अंतिम दिनों में आई यह ठंडक अब आने वाली ठिठुरन भरी सर्दियों की दस्तक मानी जा रही है। लोग अब रात में हल्के कंबल निकालने लगे हैं।
बूंदाबांदी से धान की फसल पर संकट
जिले भर में बीते सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। हल्की बूंदाबांदी होती रही। बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में धान की फसल कटी पड़ी है, जिसे किसान उठाने की तैयारी में थे। वहीं, आलू की बोआई के लिए कई किसानों ने पलेवा कर खेत तैयार कर दिए हैं। बारिश धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा सकती है।
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुई छठ पूजा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सूर्य उपासना का त्योहार छठ महापर्व मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। छठ महापर्व के चार दिन के अनुष्ठान के आखिरी दिन छठ व्रतियों ने छठ मैया की आराधना करके परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की।
शहर के पांचाल घाट पर मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे से ही व्रती महिलाओं का अपने परिवार के साथ आना शुरू हो गया था| बरसात होनें के साथ ही माहौल में सर्दी थी, बादल होनें के चलते महिलाओं को सीधे सूर्य के दर्शन नही हो सके| घाट दीयों के प्रकाश से जगमगा रहा था। महिलाओं के साथ पुरुष फल की टोकरी सिर पर लिए दिखाई दिए, वही पानी में खड़े होकर सूर्य की आराधना की गई। व्रतियों ने अर्घ्य
देकर पूजा संपन्न की। इस दौरान घाटों पर युवाओं और बच्चों में भी गजब का उत्साह देखा गया। नहाय खाय से शुरू हुआ यह चार दिवसीय पर्व सुबह के अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ। घाट पर शंख, घंटी बजाकर आरती की गई,इसके बाद ठेकुआ का प्रसाद वितरण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। पूर्वांचल कल्याण समिति की ओर से घाट पर छठ पूजा को लेकर भव्य इंतजाम किए गए थे।
छठी मइया के गीतों से भक्तिमय रहा वातावरण
छठ पूजा पर सोमवार को वातावरण भक्तिमय रहा। इस दौरान पारंपरिक छठ गीतों…मारबउ रे सुगवा धनुष से… कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए…, जल्दी-जल्दी उग हे सुरूज देव,उग हे सूरज देव, भइल भिनसरवा… अरघ के रे गेरवा, पूजन के रे बेरवा हो’ से माहौल भक्तिमय बना रहा।
दीपों की रोशनी से जगमगाए घाट
छठ महापर्व के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसे लेकर व्रती सुबह 4 बजे से ही छठ पूजा के घाट पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह दीपों की रोशनी से पांचाल घाट गंगा तट जगमगा उठा। छठ पूजा के लिए घाट पर व्रतियों ने दीप प्रज्वलित किये| कुछ बच्चो ने आतिशबाजी भी चलायी| सुरक्षा को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, एसडीएम सदर रजनी कान्त आदि पुलिस बल के साथ मौजूद रहे| पूर्वांचल विकास समिति अध्यक्ष केदारशाह, प्रमोद कुमार झा आदि नें व्यवस्था देखी|



