Home Blog Page 142

विवाहिता नें फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) संदिग्ध हालत में विवाहिता नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला करम खां पल्ला बाजार निवासी 34 वर्षीय खुशबूपत्नी आनन्द शाक्य नें अपने घर के गेट के ऊपर लगे जंगले में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली| मृतका के पति आनन्द शाक्य की पल्ला बाजार में रजाई आदि भरने की दुकान है| पुलिस खुशबु को लेकर शाम 3:50 पर लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची जहाँ उसे चिक्कित्सकों नें मृत घोषित कर दिया| मृतका के एक पुत्र व दो पुत्री हैं| रेलवे रोड़ चौकी प्रभारी राहुल कुमार नें बताया कि मृतका के स्वजनों को सूचना दी गयी है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

मार्ग दुर्घटना में घायल दूसरे पशु व्यापारी ने भी तोड़ा दम

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मार्ग दुर्घटना में घायल दूसरे पशु व्यापारी ने दम तोड़ दिया| परिजन शव लेकर वापस आ गये| पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
बीते गुरुवार को बाइक सबार 55 वर्षीय ओमपाल व 35 वर्षीय राजन पुत्र राधेश्याम निवासी उजरामऊ राजेपुर को डीसीएम ने डबरी के निकट टक्कर मार दी गयी थी| ओमपाल को लोहिया में मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि राजन को रिफर कर दिया गया था| जहाँ उसकी मौत हो गयी| परिजन लेकर आ गये|

रन फॉर यूनिटी: सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता के लिए दाैड़ा फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर जिले में विभिन्न विभागों, संस्थाओं सहित भाजपा की ओर से जगह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जनपद राष्ट्रीय एकता के लिए दाैड़ा| दाैड़ में सैकड़ों युवाओं, माताओं, बहनों ने व नागरिकों ने भाग लिया। 

शहर के पटेल पार्क से सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर बीजेपी की पूर्व मंत्री अर्चना पाण्डेय नें सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, डॉ. रजनी सरीन, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा आदि के साथ माल्यार्पण किया| इसके बाद पूर्व मंत्री अर्चना पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर माल्यार्पण के बाद रन फॉर यूनिटी शुरू हुई और बीजेपी नेता रेलवे रोड होते हुए चौक पंहुचे| जहाँ दौड़ का समापन हुआ| यात्रा निकालने से पूर्व नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया| पूर्व मंत्री अर्चना पांडे ने कहा सरदार पटेल भारत की शान थे जिन्होंने भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया| भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया रन फॉर यूनिटी पदयात्रा के बाद विधानसभा स्तर पर भी सरदार पटेल की जयंती मनाने का कार्य किया जायेगा| सांसद मुकेश राजपूत ने कहा सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उन्होंने देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए मजबूत इरादे के साथ भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया| सांसद मुकेश राजपूत ने कहा सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उन्होंने देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए मजबूत इरादे के साथ भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया| पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, सुनील रावत, कार्यक्रम संयोजक विमल कटियार, भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, जय गंगवार, शिवम दुबे, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल खीमसेपुर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, संदीप शाक्य, जिला पंचायत सदस्य कुंवरजीत राजपूत, कृष्ण मुरारी राजपूत, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, विकास पांडेय आदि रहे| हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के साथ ही सरदार पटेल युवा मंच ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|

एकता दिवस प्रेरणा और गर्व का पल:पीएम मोदी

0

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय एकता दिवस पर देशवासियों को एकता की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का योगदान देश के लिए अति महत्वपूर्ण है उन्होंने 550 से अधिक रियासतों को भारत में मिलाकर एकीकरण का कार्य किया।एकता दिवस पूरे देश के लिए प्रेरणा और गर्व का दिन है|जिस तरह हम 140 करोड़ देशवासी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं, वैसे ही एकता दिवस का महत्व हमारे लिए प्रेरणा और गर्व का पल है। यहां एकता नगर में ही एकता मॉल, एकता गार्डन, एकता के सूत्र को सशक्त करते हुए दिखते हैं। देशभर में हो रही एकता दौड़ RunForUnity, कोटि-कोटि भारतीयों का उत्साह, हम नए भारत की संकल्प शक्ति को साक्षात महसूस कर रहे हैं।

जर्जर मकान की दीवार गिरने से भवन मालिक के पुत्र की मौत, पुत्रबधू व मासूम पौत्र-पौत्री गंभीर

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शुक्रवार सुबह अचानक बंदरों के द्वारा हिलाये जानें से जर्जर मकान की दीवार भरभरा कर गिर गयी, जिससे भवन स्वामी की मौत हो गयी,जबकि उसकी पत्नी व मासूम जुड़वां बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये, घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है|

शहर कोतवाली के मोहल्ला सधवाड़ा में शैलेश साद का पुराना जर्जर भवन है, शुक्रवार को बंदरों नें मकान की एक दीवार को हिला दिया, जिससे दीवार अचानक गिर गयी, दीवार में दबकर शैलेश साद के 28 वर्षीय पुत्र शाहिल, पुत्रबधू हंसा साद, पौत्र 3 वर्षीय अयान व 3 वर्षीय पौत्री अयाना गंभीर रूप से घायल हो गये| शाहिल को चौक पर एक निजी अस्पताल में चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया, जबकि शाहिल के दोनों बच्चो को आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है, जबकि मृतक शाहिल की पत्नी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, कानून-गो श्याम बाबू, लेखपाल कुलदीप आदि मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| परिजनों में कोहराम मच गया| कोतवाल राजीव पाण्डेय भी मौके पर पंहुचे| कोतवाल नें बताया की शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा|

डीसीएम की टक्कर से बाइक सबार मबेशी व्यापारी की मौत, एक रिफर

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर संवाददाता) डीसीएम की टक्कर से हाई-वे पर बाइक सबार मबेशी व्यापारी की मौत हो गयी, जबकि उसक साथी गंभीर रुप से घायल हो गया, उसे लोहिया अस्पताल से रिफर कर दिया गया|
थाना राजेपुर के ग्राम उजरामऊ निवासी 55 वर्षीय ओमपाल पुत्र हरीसिंह पशुओं का कारोबार करते थे| वह अपने साथी 35 वर्षीय राजन पुत्र राधेश्याम तोमर के साथ बाइक से पशु देखनें जा रहे थे, थाना राजेपुर के डबरी तिराहे के निकट शाहजहाँपुर की तरफ से आ रही डाक पार्सल लिखी डीसीएम नें बाइक सबारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, दोनों को पहले सीएचसी राजेपुर लाया गया, जहाँ से हालत नाजुक होनें पर लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल में ओमपाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजन को रिफर कर दिया| मृतक ओमपाल की पत्नी की लगभग 7 साल पूर्व ही मौत हो गयी थी, मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे| मृतक के दो पुत्र हैं| प्रभारी निरीक्षक नें बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर, चालक को हिरासत में लिया है|

बसोला से पांचाल तक तटबंध बनाने में धरना प्रदर्शन की धार हुई तेज

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) गंगा बाँध संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गंगा पर तटबंध बनाये जानें की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन बीते चार दिन से चल रहा है| जिसको लेकर गुरुवार को उसमे कांग्रेस, सपा व विकास मंच नें अपना समर्थन दिया| जिससे धरना को और धार मिल गयी|
शमसाबाद के ढाईघाट पर गंगा बाँध संघर्ष मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है| नेतृत्वकर रहे सपा नेता व धरना संयोजक राजपाल यादव व राम कुमार राठौर ने बसोला से पांचाल घाट तक मजबूत निर्माण किये जानें की मांग की| गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया आदि पंहुचे और धरना को समर्थन दिया| सपा जिलाध्यक्ष नें कहा कि हर साल बाढ़ से हजारों परिवार तबाही झेलते हैं, लेकिन सरकार मौन बनी हुई है। बसोला से पांचाल घाट तक मजबूत तटबंध बनाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है| पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद भी धरना स्थल पंहुची और समर्थन दिया| उन्होंने कहा कि गंगा किनारे रहने वाले लोगों की पीड़ा को समझते हुए बसोला से पांचाल घाट तक बांध का निर्माण शीघ्र कराया जाये| फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि तटबंध बनना बहुत आवश्यक है, हर साल आने वाली भीषण बाढ से बचने का यही समाधान है| जिले को एयरपोर्ट नही बल्कि तटबंध की जरूरत है| आन्दोलन कारी मांगे पूरी न होनें पर जल समाधि लेनें की चेतावनी दे रहे हैं|

गोदाम में हड्डीयां मिलने के मामले में 7 का शांति भंग में चालान

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गोदाम में पकड़ी गयी खाले और भारी मात्रा में हड्डीयां मिलने के मामले में गिरफ्तार किये गये 7 लोगों के खिलाफ पुलिस नें शांति भंग की कार्यवाही कर किनारा कर लिया|
दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क के मोहल्ला घेरशामू खां में मुशाहिद कुरैशी मुन्ना हुसैन की गोदाम किराए पर लिए था| मोहल्ले के इस्तियाक के पास भी गोदाम का कुछ हिस्सा है| जिसमे बीते दिन हिन्दू संगठनों ने गौवंशों की खाल व हड्डी बिक्री होनें का दावा करते हुए हंगामा किया था| मामले को बढ़ता देख पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था| गुरुवार को पुलिस नें जहांगीर आलम पुत्र सैफुद्दीन, शमीम पुत्र शमसुद्दीन, लाल मियां पुत्र शमशुद्दीन, शाकिर पुत्र मैनुद्दीन, निवासी कुईयांबुट मऊदरवाजा, मो. शाहिद पुत्र मो. शाबिर निवासी तकिया नशरत शाह मऊदरवाजा, सर्वेश पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी राजीव गांधी नगर, आकाश पुत्र कल्लू ठंडी सड़क को शांति भंग में गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया| फिलहाल पुलिस की कार्यवाही गले नही उतरी| रेलवे रोड़ चौकी प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि 7 का शांति भंग में चालान किया गया है|

अमरुद के बाग में मजदूर ने फांसी लगा कि खुदकुशी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अमरूद के बाग में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है | थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अरर्रापहाड़पुर निवासी 46 वर्षीय प्रभु दयाल शाक्य सब्जी मंडी में मजदूरी का कार्य करते थे, बीते बुधवार को प्रभु दयाल सुबह सब्जी मंडी के लिए निकले थे, परिजनों के अनुसार फिर वापस नहीं लौटे, गुरुवार को सुबह प्रभु दयाल शाक्य का शव नबाबो वाली हबेली के पीछे नींबू व अमरुद के नरेश शाक्य के बाग में अमरुद के पेंड़ पर गमछे के सारे झूलती मिली|मृतक के पुत्र निशांत ने बताया कि उसके तीन भाई एक बहन है| बहन कि अभी 25 दिन पूर्व शादी की थी| मृतक की पत्नी सीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी| थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया l

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामियां गैंगस्टर के पैर में लगी गोली

फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) गैंगस्टर के 25 हजार के इनामी के पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लग गई, घायल शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए भर्ती कराया| थाना कम्पिल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर थाना कम्पिल के सिरसा निवासी रोहित उर्फ कीड़ा पुत्र जैनन्द्र उर्फ जैना मुठभेड़ में गिरफ्तार किया| उसके पैर में गोली लगी| सीओ कायमगंज राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पर थाना कम्पिल में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत था जिसमें आरोपी फरार चल रहा था|