Home Blog Page 140

नाबालिक के वाहन चलाने पर अभिभावक को होगी तीन साल जेल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा उपायों की जानकारी एक विद्यालय में दी गयी| इसके साथ ही छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी|
एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने छात्रों को बताया कि माह सितम्बर 2025 तक जनपद फर्रूखाबाद में 358 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 225 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 288 व्यक्ति घायल हुये हैं। भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार मृतकों में लगभग 20 प्रतिशत व्यक्ति पैदल यात्री होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों और यातायात के प्रति सतर्क रहने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय पैदल यात्री, वाहन चालक एवं साइकिल सवार सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इसके साथ ही उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग न करने की कठोर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में घटित लगभग 65 प्रतिशत दुर्घटनाओं में शामिल
कम से कम एक वाहन दो पहिया है तथा मृतकों की संख्या में लगभग 60 प्रतिशत दो पहिया वाहन सवार है। एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि अवयस्क द्वारा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेन्स के विद्यार्थियों के द्वारा वाहन चलाये जाते पाये जाने पर चालान के साथ-साथ संरक्षक-मोटरवाहन स्वामी के विरूद्ध मोटर वाहन संशोधन अधिनियम, 2019 की धारा-199क के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्राविधान है कि किसी किशोर द्वारा मोटरवाहन अपराध में किशोर के संरक्षक/मोटरवाहन के स्वामी को ही दोषी मानते हुये दण्डित किया जाये। मोटरवाहन के स्वामी को 03 वर्ष तक कारावास तथा 25 हजार रू0 तक का जुर्माना आरोपित किया जा सकता है| सभी 1648 छात्र.-छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाते हुये उनसे अपील की गई कि वह विद्यालय आने वाले वाहनों जैसे-ऑटो, ओमनी वैन, बस आदि की जानकारी अपने विद्यालय को दें ताकि परिवहन विभाग द्वारा उन वाहनों की फिटनेस जाँच की जा सके। सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा साहित्य भी वितरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना, उप प्रधानाचार्य रवि श्रीवास्तव, जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा आदि रहे|

खबर का असर: खटारा व अमानक स्कूल वाहनों पर ट्राफिक पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 46 पर चला हंटर, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खटारा टैम्पों में स्कूली बच्चे ढोए जानें के मामले में जेएनआई न्यूज नें प्रमुखता से खबर यातायात माह: खटारा टैम्पों से ढोए जा रहे थे नौनिहाल, बड़ा हादसा टला शीर्षक से प्रकाशित की थी| जिसके बाद यातायात पुलिस नें शहर में बड़ा अभियान चलाकर खटारा स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की| जिससे हड़कंप मच गया| कई खटारा वाहनों पर पुलिस का हंटर चला|

दरअसल बीते दिन स्कूली एक खटारा टैम्पों की चेंचिस टूट गयी थी, जिससे एक मासूम को चोट भी लगी लगी, सड़क पर इस तरह के खटारा टैम्पों से बच्चे ढोए जानें से जिम्मेदारों पर सबाल खड़े किये थे| खबर का प्रकाशन होनें पर यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नगर के लाल दरवाजे आदि स्थानो पर अभियान चलाया गया| जिसमे कुल 46 स्कूली आदि वाहनों के मानक पूर्ण ना मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गयी| इसके साथ ही खटारा स्कूली वाहनों को दोबारा सड़क पर ना मिलने की हिदायत दी गयी| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि कुल 46 वाहनों का चालान किया गया है| उन्हें सख्त हिदायत दी गयी की यदि वाहन मानक पूरे नही कर रहा है तो उसे सड़क पर बच्चे ढोनें का कार्य ना करें|

क्राॅप कटिंग के माध्यम से डीएम ने जानी धान की औसत उत्पादकता

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को क्रॉप कटिंग के माध्यम से धान की औसत उत्पादकता जानी। क्राप कटिग के माध्यम से 0.162 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर क्रॉप कटिंग की गई जिसमें औसतन 08.450 कि0ग्रा0 धान पाया गया।
तहसील सदर के ग्राम बरौन में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के साथ तहसीलदार सदर सनी कनौजिया आदि पंहुचे| डीएम ने गाटा संख्या 459/1.951 में क्रॉप कटिंग करायी| राजस्व निरीक्षक कुलदीप शुक्ला, लेखपाल हिमांशु गुप्ता आदि रहे।

बाइक फिसलने से चिकित्सक के पुत्र ने तोड़ा दम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक फिसलनें से चिकित्सक का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज सराय प्रयाग निवासी 40 वर्षीय पप्पू के पिता फिदा हुसैन चिकित्सक हैं| पप्पू अपने पिता के क्लीनिक पर ही बैठता था| सोमवार को वह थाना मऊदरवाजा के बहादुरगंज में एक अंतिम संस्कार में शामिल होनें आया था| जब वह थाना कादरी गेट क्रिश्चियन इंटर कॉलेज बढ़पुर के सामने से गुजर रहा था, उसी दौरान पप्पू बाइक से फिसल गया, वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे दोपहर 2:25 बजे उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|

ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खनन के ट्रैक्टर से कुचलकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया| परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नगला बाग निवासी 40 वर्षीय मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय अनूज अपने खेत में बुबाई के लिए आलू देखने कोल्ड अपने परिवारी जेठ रमेश के साथ गयी थी| उसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर नें मीरा देवी को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं, उन्हें शाम 4:57 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक के एक 17 वर्षीय पुत्र बॉबी व 21 वर्षीय पुत्री काजल है| मीरादेवी के पति की मौत साल 2009 में हो गयी थी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें मामले में जाँच की|

कार्तिक पूर्णिमा के स्नान की तैयारियों को परखा, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा श्रंगीरामपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर होने बाले स्नान की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा गंगा के तट पर गोताखोर, वोट, नाविक, ड्रिंकिंग वाटर, मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के लिये उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया, घाट व रास्ते में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के लिये जनरेटर लगाने व पीए.सिस्टम लगाने के लिये निर्देश दिये| जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कैम्प लगाने एम्बुलेन्स उपलब्ध कराने,घाट तक रास्ता सही कराने के लिये निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम सदर रजनीकान्त आदि अधिकारी रहे|

पुलिस ने 28 धार्मिक स्थलों से उतरवाये लाउडस्पीकर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति और मानकों के खिलाफ लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाने का अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस ने जनपद भर से 28 धार्मिक स्थालों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवा दिये| इसके साथ ही सख्त हिदायत दी कि यदि दोबारा लगाये तो कार्यवाही करेगी|
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर जनपद पुलिस लाउडस्पीकरों को लेकर फिर हरकत में आ गयी| पुलिस की कार्रवाई को देखकर स्थानीय लोग खुद ही लाउडस्पीकर उतारने लगे। पुलिस ने हिदायत दी कि बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर नहीं लगाएगा। यदि अनुमति प्राप्त करने के बाद भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाता है, तो उसे ध्वनि मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात माह: खटारा टैम्पों से ढोए जा रहे थे नौनिहाल, बड़ा हादसा टला

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) दर्जनों की संख्या में खुल चुके कई निजी स्कूल नियम-कानून को ताक पर रखकर नौनिहालों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जर्जर और खटारा वाहनों से स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को घर से लेकर स्कूल तक ले जाने का काम किया जा रहा है लेकिन संबधित विभाग और उसके पदाधिकारी के अलावा स्थानीय पुलिस का भी इस ओर ध्यान नहीं है! कुछ स्कूल विभागीय नियमों के अनुसार संचालित किए जाने का दावा करते हैं। यातायात माह भी चल रहा है, उसके बाद भी खटरा टैम्पों नौनिहालों को ढो रहे है|
सोमवार को एक खटारा टैम्पों की चेंचिस ही टूट गयी, जिससे उसमे बैठे मासूमों की जान पर बन गयी, एक दो बच्चो के चोट भी लगी| अब तय यह करना है कि जिम्मेदार कौन है जो विद्यालय साल का लाखों फीस लेनें के बाद भी खटारा वाहनों से बच्चो का परिवहन करा रहा है, अभिभावक जो लाखों फीस देने के बाद इसका विरोध नही करते या फिर इन पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी जिसे दी गयी है वह पुलिस?
दरअसल नेकपुर चौरासी क्रासिंग के सामने स्थित स्थित एक नामी स्कूल के बच्चे अवकाश होनें के बाद एक खटरा टैम्पों से आ रहे थे, उसी दौरान कादरी गेट थाना क्षेत्र के लाल गेट के निकट टैम्पों की चेंचिस अचानक टूट गयी, जिससे टैम्पों अनियंत्रित होकर एक बाइक में घुस गया, जिससे बाइक छतिग्रस्त हो गयी, जबकि टैम्पों चालक टैम्पों व बच्चो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया| बाद में परिजन पंहुचे और अपने बच्चे घर ले गये, एक गोलू नाम का छात्र चुटहिल भी हुआ| वह तो गनीमत रही कि घटना में एक ही छात्र घायल हुआ, अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी। 
टैम्पों में ना नम्बर प्लेट ही लगी थी और ना ही नियम कानून का कोई ध्यान रखा गया था, टैम्पों की हालत इतनी खस्ता थी कि उसकी चेंचिस ही टूट गयी, टैम्पों मालिक खाकी के करीबी बताये जा रहे हैं| उधर यातायात माह चल रहा है, लोगों को परिवहन के नियमों को ना तोड़ने की सलाह दी जा रही है, इसके बाद भी इस तरह से खस्ता हाल वाहन बेरोंक टोंक कैसे विचरण कर रहें हैं? यह बड़ा सबाल है| अधिकांश स्कूली वाहनों में खिड़की पर जाली नहीं है। भूसे की तरह बच्चों को ढोया जा रहा है। प्राथमिक उपचार और अग्निश्मन यंत्र भी नहीं लगे हैं। कई वाहन बिना परमिट के चल रहे हैं। बिना लाइसेंस वाले चालकों से भी स्कूली वाहन चलवाया जा रहा है। वाहनों की गति पर कंट्रोल नहीं है। इससे साफ है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति स्कूल प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। परिवहन विभाग भी आँखें मूंदे है!
यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि जिस टैम्पों की चेंचिस टूटी है, उसके खिलाफ ट्राफिक पुलिस कार्यवाही करेगी और आगे भी इस तरह के वाहनों पर कार्यवाही की जायेगी| किसी भी अमानक वाहन को चलने नही दिया जायेगा|

कार की टक्कर से कार सबार युवक की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती देर रात कार की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये,उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया| शहर कोतवाली के राजीव गाँधी नगर निवासी राजकुमार सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अमनेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ आसू राजीव गांधी नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जितेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सतीश की बारात में जनपद मैनपुरी गये थे, आसू के साथ बारात में मोहल्ले के सोनू शाक्य, आलोक यादव, टिर्री यादव आदि के साथ बारात गया था। वापस आने के दौरान मोहम्मदाबाद कोतवाली के ग्राम जैतपुर हरियाली बाजार के निकट सामने से आ रही दूसरी कार से आसू की कार की टक्कर हो गयी, जिससे आसू के साथ अन्य लोग भी घायल हुए, गंभीर रूप से घायलो को लोहिया अस्पताल एम्बुलेंस से भेजा गया, लोहिया में चिकित्सक ने आसू को मृत घोषित कर दिया गया| मृतक एकलौता पुत्र था| उपनिरीक्षक सुरेश चाहर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

भारत की बेटियां बनीं विश्व चैंपियन,पहली बार वर्ल्‍ड कप जीतकर दुनिया में लहराया तिरंगा

डेस्क:भारत की बेटियां ने साउथ अफ्रीका को हराकर इस बार इतिहास रच डाला। दो बार फेल होने के बाद आखिरकार हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट के 52 साल के इतिहास अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया।299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजो ने शानदार शुरुआत की।पहले विकेट के लिए बिट्स और लौरा ने 51 रन की साझेदारी की लेकिन अमनजोत के सटीक थ्रो ने बिट्स की पारी समाप्त कर पवेलियन भेज दिया इसके बाद धीरे-धीरे भारत की बेटियों के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एक एक कर आउट होते चले गए|मुंबई के स्टेडियम पर जब दक्षिण अफ्रीका का अंतिम विकेट गिरा तो पूरे देश का जन, गण, मन एक साथ भारत मात की जय से गूंज उठा। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने वो मुकाम छू लिया जहां अब वह दुनिया के शीर्ष पर खड़ी है।

भारत ने 1978 में पहली बार महिला विश्व कप में हिस्सा लिया था। 2005 व 2017 में मिताली राज की कप्तानी में भारत फाइनल तक पहुंचा पर दोनों बार ट्राफी हाथ से फिसल गई। आखिरकार हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम विश्वविजेता बन गई। महिला टीम की यह पहली आइसीसी ट्राफी है। 1983 में कपिल देव और 2011 में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में पुरुष टीम ने वनडे विश्व कप जीता था। अब हरमनप्रीत कौर की अगुआई में बेटियों ने भी विश्व चैंपियन का तमगा पा लिया। 
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत की शुभकामनाए दी और कहा कि फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल व आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। ये ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियनों को प्रेरित करेगी।