Home Blog Page 139

बाग में मिला पुरुष का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) गुरुवार दोपहर बाद एक पुरुष का शव बाग में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला| जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| शव की शिनाख्त नही हो सकी|
थाना क्षेत्र के फैजबाग (पटेल नगर) कुइयांखेडा निवासी पप्पू गंगवार के बाग में ग्रामीणों नें एक पुरुष का शव पड़ा देखा| जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना पर सीओ कायमगंज राजेश द्विवेदी, थानाध्यक्ष रमेश सिंह व फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल शुरू की| शव की खोपड़ी कंकाल में बदल गयी थी, मृतक के दोनों पैर गायब थे, अनुमान है कि जंगली जानवरों नें शव को नोचा है| मृतक आसमानी रंग की टीशर्ट पहने था| पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी| पुलिस नें आस-पास के थानों में भी शव की शिनाख्त के लिए सूचना भेजी|
क्या बोले जिम्मेदार
थानाध्यक्ष रमेश सिंह नें बताया कि शव को अभी शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए रखा जायेगा| शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है| नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जायेगा| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी|



बीजेपी महामंत्री सहित दो के खिलाफ फर्जी शपथ पत्र लगा पेट्रोल पम्प लगानें में एफआईआर के आदेश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्जी तरीके से प्रपत्र व शपथ पत्र आदि लगाकर इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की पेट्रोल पम्प लगानें के मामले में न्यायालय सख्त हो गया है| अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जयवीर सिंह ने राजेपुर थानाध्यक्ष को बीजेपी किसान मोर्चा जिला महामंत्री सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं|
थाना राजेपुर के ग्राम खंडौली निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र जागेश्वर पाल ने थाना कादरी गेट के आवास विकास कालोनी निवासी शैतान सिंह शाक्य के पुत्र अवनीश शाक्य व अशोक कुमार पुत्र रामानन्द ग्राम जौरा कायमगंज के खिलाफ अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी के माध्यम से वाद दायर किया था| जिसमे अनिल कुमार नें कहा कि ग्राम कनकापुर अमृतपुर में गाटा संख्या 25 का सहस्वामी है| इसी गाटा संख्या में बुद्धिस्ट एजुकेशन एंड बेलफेयर सोसाइटी आवास विकास के प्रबन्धक अवनीश शाक्य सहखातेदार हैं| इसी गाटा संख्या में अवनीश शाक्य व अशोक कुमार के साथ मिलकर इंडियन ऑयल कारपोरेशन की पेट्रोल पम्प का लाइसेन्स लेकर उसे संचालित कर रहें है| अनिल कुमार ने न्यायालय को बताया कि इंडियन ऑयल की नियमावली के अनुसार सहखातेदार की अनापत्ति लगाना जरुर है| लेकिन अवनीश शाक्य व अशोक कुमार नें फर्जी तरफ से अनिल कुमार को ससुर दर्शा दिया| अवनीश व अशोक नें धोखाधड़ी व फर्जी ढंग से कूटरचित तरीके से अनिल कुमार सिंह का शपथ पत्र तैयार कर इंदियन ऑयल में जमा कर दिये| इंडियन ऑयल कारपोरेशन मार्केटिंग डिवीजन आगरा ने बीते 6 फरवरी 2025 को पत्र जारी कर उसमे ससुर व शपथ पत्र का जिक्र किया| अवनीश शाक्य वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हैं|

बिना नंबर प्लेट के धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे टैम्पों, रिफ्लेक्टर की जगह चप्पल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यातायात माह मे नागरिकों के बीच जागरुकता फैलाने के पुलिस के प्रयासों को खुद टैम्पों चालकों ने धता बता दिया। वे बिना नंबर के टैम्पों को धड़ल्ले से शहर की सड़कों पर दौड़ाते हुए यातायात नियमों को रौंद रहे थे। जो फोटो खटारा टैम्पों की बिना नम्बर प्लेट कि कैमरे में कैद हुई कम से कम उससे तो इसी तरह की स्थितियां नजर आई।
यातायात माह की शुरूआत के बाद से ही पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों में यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भरसक प्रयत्‍‌न किए जा रहे है। शहर के प्रमुख मार्गो पर बड़े बड़े बैनर लगाए गए है। कालेज-स्कूलों में जागरूकता शिविर भी लगाए गए है। इसके बावजूद शहर के लोगों में अभी जागरुकता नहीं दिख रही है। वे तो अपनी मस्ती में रमे धड़ल्ले से अपने बिना नंबर के वाहनों को सड़कों पर दौड़ाने में कोई गुरेज नहीं कर रहे है। बिना नंबर प्लेट के वाहन सड़क पर चलाते समय पकड़े जाने पर पहली बार में पांच हजार दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। यातायात पुलिस से लेकर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की चेकिंग में ऐसे चालान भी करते देखे जाते हैं, लेकिन उसके बाद भी लाल दरवाजे से फतेहगढ़ तक चलने वाले कई टैम्पों बिना नम्बर प्लेट के दौड़ रहें हैं, दुर्घटना होनें पर टैम्पों की पहचान करना भी मुश्किल होता है|
यातयात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि यातायात माह के तहत लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है| कार्यवाही भी लगातार की जा रही है|

दो ट्रकों की आमने सामने भीषण भिंडत, चालक गंभीर

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) दो ट्रकों की भीषण भिंडत हो गयी| जिससे दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गये, इसके साथ ही दोनों के चालक घायल हो गये, एक गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए लोहिया भर्ती किया गया|
थाना मेरापुर के अचरा निवासी चालक 30 वर्षीय अजीत मिश्रा पुत्र संतराम ट्रक लेकर शाहजहाँपुर की तरफ जा रहा था| वही सामने से दूसरा ट्रक मुरादाबाद बिलारी निवासी चालक 28 वर्षीय मोहम्मद चाँद पुत्र भूरे लेकर आ रहा था, थाना राजेपुर के जमापुर मोड़ से करीब 200 मीटर आगे चालक अजीत ने गलत तरफ जाकर सामने से आ रहे आलू भरे ट्रक के टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रकों के चालक घयल हो गये, गंभीर रूप से घायल चालक अजीत मिश्रा को लोहिया अस्पताल भेजा गया| जबकि दूसरे चालक के हाथ में मामूली चोट लगी| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच की|

स्कूली बस से कुचलकर पापड़ी विक्रेता की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सड़क किनारे खड़े पापड़ी विक्रेता को तेज रफ्तार स्कूली बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई, गंभीर हालत में पापड़ी विक्रेता को सीएससी में भर्ती किया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया| कोतवाली मोहम्मदाबाद के मोहल्ला विद्यापति नगर वार्ड नंबर 6 निवासी 35 वर्षीय शैलेश सक्सेना पुत्र लालाराम पापड़ी बेचने का काम करता था| मिली जानकारी के मुताबिक शैलेश सक्सेना एक भूमि विवाद के मामले में अपने साथी राघवेंद्र पुत्र लोचन सिंह के साथ एसडीएम सदर के कार्यालय जाने के लिए निकला था| गुरुवार को जब वह नदसा नगर पंचायत खिमसेपुर कार्यालय के निकट खड़ा था, उसी समय अवंतीबाई नगर वार्ड नंबर 8 स्थित एक इंटर कॉलेज की बस ने उसे कुचल दिया, जिससे शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, गंभीर रूप से घायल शैलेश को 108 एंबुलेंस के द्वारा सीएससी मोहम्मदाबाद लाया गया, जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने शैलेश को अमृत घोषित कर दिया, मृतक की पत्नी कामना देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया | सूचना मिलने पर उप निरीक्षक जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की|

हे-भगवान: दिन दहाड़े ताला तोड़कर मन्दिर से कीमती घंटे चोरी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिन दहाड़े मन्दिर के भीतर ताले तोड़कर कीमती घंटे चोरी कर लिए गये| जिससे श्रद्धालूओं में रोष है| लोगों का कहना है कि पुलिस व्यवस्था सख्त करे, अब तो भगवान भी सुरक्षित नही है! पुलिस ने मौके पर आकर जाँच की है|
कोतवाली फतेहगढ के ग्राम विजाधरपुर पाल नगला स्थित प्राचीन शिवशक्ति महाकाल मन्दिर में बीते 9 जून को जीर्णोद्धार के बाद योगी सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी नें लोकार्पण किया था| जिसमे जिले भर के गणमान्य लोगों नें शिरकत की थी| मन्दिर हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र है| उसके बाद भी पुलिस की नजर मन्दिर की सुरक्षा को लेकर लगभग शून्य है| बुधवार को दिन दहाड़े किसी शातिर नें मन्दिर से दो घंटे चोरी कर लिये| इसकी जानकारी होनें पर बीजेपी नेता शिवम दुबे, व्यापार मंडल महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, आशाराम पाल आदि मौके पर आ गये| सूचना पर सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की|

युवती का अपहरण कर बेंचने में महिलाओं सहित आठ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) युवती का अपहरण कर उसको बिक्री करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को पुलिस नें गिरफ्तार किया है|
थाना पुलिस नें कमालगंज के ग्राम नई बस्ती मोहनपुर दीनारपुर निवासी राज पुत्र दिनेश कुमार, माया पत्नी रामकरन निवासी गुआस थाना अलीनगर जनपद चन्दौली, वीरे पुत्र ब्रह्मानन्द निवासी उलियापुर कोतवाली कायमगंज, रामकरन पुत्र रामलोचन निवासी गुआस थाना अलीनगर जनपद चन्दौली,सकीना पत्नी गुड्डू निवासी काली महाल लखमीपुर थाना कुढ़ाबाजार निवासी जनपद चन्दौली, चरन सिंह पुत्र नन्द कुमार निवासी मधवापुर थाना जहानगंज को गिरफ्तार किया है| दरअसल आरोपी श्यामा देवी व उसके साथी द्वारा धोखाधड़ी कर रेलगाड़ी में युवती मुस्कान को गुमराह कर घर ले गए। घर में बन्धक बनाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवती को कोठे पर बेचने की बात कहकर कोतवाली कायमगंज के ग्राम बरझाला निवासी सुनील से पैसे लेकर शादी कर दी गयी। श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा पाई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान व भगवान विष्णु-शिव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। घाटों पर ‘हर हर गंगे’ व ‘जय गंगा मइया’ के जयकारों से गूंजता माहौल श्रद्धा व आस्था की भावना को प्रकट करता रहा। प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किये गये। नगर के प्रमुख मार्गों व घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार आदि पुलिस बल सक्रिय रहा, जिससे जाम की समस्या नही हुई और श्रद्धालुओं नें राहत की साँस ली|

नाबालिक से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) नाबालिक से दुष्कर्म में पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस में आगे की जाँच कर रही है|
जनपद कासगंज के एक गाँव निवासी पीड़िता के पिता नें थाना पुलिस को अवगत कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ बहला-फुसला कर ले जाकर उससे विवाह करनें और शारीरिक सम्बंध बनने के ममाले में 15 अक्टूबर को थाना कम्पिल में मुकदमाया दर्ज कराया था| पुलिस नें आरोपी बीरबल पुत्र अंतराम कश्यप निवासी नगला भिखारी सिढपुरा कासगंज को गिरफ्तार किया|

एक ही रात में तीन जगह से ट्रांसफार्मर चोरी

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात चोरों नें तीन जगह से विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी, जिसमें एक मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया| अन्य की जाँच की जा रही है|
 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर निवासी मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय सुभाष सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि उसके खेत में नलकूप लगा है| बुधवार को सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गये तो पता चला की नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया है| मीरा देवी ने बताया कि घर में पुत्री का विवाह है, खेतों में आलू की फसल बोई गयी है, नलकूप ना चलने से समस्या होगी| वहीं ग्राम धीरपुर नगला पंचम निवासी विपिन कुमार पुत्र नत्थू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमे कहा कि उसके खेत में नलकूप लगा है| उसके लिए डबल पोल पर रखे ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा दिया, और उसका सामान चोरी कर ले गये| तीसरा सरकारी नलकूप खिमसेपुर में ट्रांसफार्मर चोरी हुआ है| 
 कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि एक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अन्य कीतहरीर आनें पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

‘हर-हर गंगे’ के जयकारों से गूंजा पांचाल घाट, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए मंगलवार की शाम से ही गंगा के तट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बुधवार की सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ गंगा में पूर्णिमा का स्नान आरंभ हो गया। दोपहर बाद तक स्नान का सिलसिला चलता रहेगा। गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।शहर के कादरी गेट के पांचाल घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में भागीरथी के तट पर लगे गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाकर मंगल कामना की। वहीं पितरों की शांति के लिए दीपदान भी किया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों से पहुंचकर लोगों ने मां गंगा में स्नान कर पूजन करते हुए प्रसाद और पुष्प अर्पित किए। वहीं जिनके परिवार में एक साल के भीतर कोई मौत हुई है, उन लोगों ने गंगा के तट पर पितरों की शांति के लिए दीपदान किया। अल सुबह सूर्यदेव भले ही देर से चमके, उनसे पहले आस्था का सूर्य जरूर चमक रहा था। सुबह की ठंडक भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा पाई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान व भगवान विष्णु-शिव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। घाटों पर ‘हर हर गंगे’ व ‘जय गंगा मइया’ के जयकारों से गूंजता माहौल श्रद्धा व आस्था की भावना को प्रकट करता रहा। प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किये गये। नगर के प्रमुख मार्गों व घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार आदि पुलिस बल सक्रिय रहा, जिससे जाम की समस्या नही हुई और श्रद्धालुओं नें राहत की साँस ली|