फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद में जंबूरी प्रतिभागियों के लिए आयोजित दो दिवसीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस शिविर में स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों ने अनुशासन, सेवा और टीम भावना का अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए स्काउटिंग की सच्ची भावना को जीवंत कर दिखाया| समापन दिवस पर आयोजित जंबूरी बेस कार्यक्रमों के अंतर्गत टेंट निर्माण, गेट निर्माण, फूड प्लाज़ा, भुने आलू, नमकीन, आर्ट एंड क्राफ्ट, कारचोप आदि गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनों में फर्रुखाबाद की लोक संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प कलाओं की झलक देखने को मिली, जिसने सभी दर्शकों को प्रभावित किया।विद्यालय समूह की निदेशिका एवं स्काउट–गाइड फर्रुखाबाद की संरक्षिका डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने शिविर के समापन पर सभी प्रदर्शनों का निरीक्षण करते हुए कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और सेवा की भावना का विकास करती है। उन्होंने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और समर्पण की प्रशंसा की। मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें अनुशासन, सहयोग एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपनिदेशिका अंजू राजे ने कहा कि स्काउट–गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम को प्रबल बनाता है। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट (सहायक आयुक्त) ने कहा कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों की प्रेरणादायी पाठशाला है, जो विद्यार्थियों को सेवा, सहिष्णुता और एकता के मार्ग पर अग्रसर करती है। जिला कमिश्नर स्काउट–गाइड श्री दिनेश वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना को सशक्त बनाते हैं। जिला सचिव श्री महेश चंद्र राजपूत ने बताया कि यह शिविर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन मुख्य प्रशिक्षक एवं जंबूरी स्काउट मंडल इंचार्ज श्री सर्वेश कुमार, डी.टी.सी. स्काउट श्री योगेश कुमार, जिला कमिश्नर गाइड श्रीमती चमन शुक्ला तथा जिला संगठन कमिश्नर स्काउट श्री गजेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ। सुधीर कुशवाहा, रामकुमार, श्रवण कुमार मिश्र, पुष्पेंद्र शर्मा, सुनीता पांडे, अंजना दीक्षित, प्रगति शुक्ला, अमन मनीला मैसी, ममता पॉल, संजय गौतम, शीशचंद्र, अनिल कुमार, सुनील कुमार तथा राहुल सैमुअल मैसी सहित अनेक स्काउट मास्टर्स ने सहयोग किया। शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह प्रशिक्षण आगामी 20 से 29 नवम्बर 2025 तक लखनऊ में आयोजित होने वाली डायमंड जुबली जंबूरी के लिए प्रतिभागियों के अनुभव, आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को और सशक्त करेगा। पूरा शिविर सेवा, सौहार्द्र और उत्साह की भावना से ओतप्रोत रहा, जिसने सभी प्रतिभागियों में नई ऊर्जा, प्रेरणा और समर्पण का संचार किया।
बीजेपी 100 दिनों में ही तय करेगी आगामी चुनाव जीत का प्लान
फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) शनिवार को कायमगंज विधानसभा में भाजपा द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के अंतर्गत नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और पुराने मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शुरू किया गया है। भाजपा संगठन ने इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर घर-घर पहुंचना होगा ताकि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जा सके तथा जो व्यक्ति क्षेत्र से बाहर चले गए हैं या फर्जी मतदाता हैं, उनके नाम सूची से हटाए जा सकें। उन्होंने कहा कि 100 दिनों के इस अभियान में ही 2027 के विधानसभा और आगामी पंचायत चुनाव की नींव रखी जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि संगठन मतदाता सूची को शुद्ध करने के मिशन पर काम कर रहा है। पार्टी का लक्ष्य अवैध घुसपैठिए मतदाताओं को पहचानकर सूची से बाहर करवाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान न सिर्फ चुनावी रणनीति का हिस्सा है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और जनसंख्यिकी अखंडता को मजबूत करने का प्रयास भी है।
पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को ‘एसआईआर’ अभियान को गंभीरता से लेकर हर सही मतदाता को सूची में बनाए रखने और फर्जी नामों को हटवाने का कार्य प्राथमिकता से करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह नीति आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बीके. गंगवार, कायमगंज ब्लॉक प्रमुख पति अरुण दुबे, अभियान संयोजक जय गंगवार, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, अमर गुप्ता, श्रीकृष्ण गौतम, ऋषिपाल सिसोदिया, रामलखन राजपूत, देवेंद्र दुबे आदि रहे।
प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, हैरतंगेज करतब ने बढ़ाया आकर्षण
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में सिख संगत ने शिरकत की। इसमें सर्वधर्म समभाव देखने को मिला।कीर्तन का नेतृत्व पंज प्यारो ने किया। इस दौरान सिख युवाओं ने हैरतंगेज करतब दिखाकर हर किसी को चौका दिया। हथियारों से करतब देखने के लिए हर किसी के कदम वहीं थम गए।
नगर कीर्तन शोभायात्रा फतेहगढ़ के कर्नलगंज से प्रारम्भ होकर कोतवाली फतेहगढ़, मिलेट्री चौराहा, भोलेपुर, आवास विकास, लाल दरवाजा होते हुए कुदरत धाम लाल गेट पंहुची| सिख समाज की महिलाएं गुरुग्रंथ साहिब के रास्ते में झाड़ू लगाती चल रही थीं। पीछे चल रहे सुंदर सजे रथ पर गुरुग्रंथ साहिब विराजमान थे। पीछे चल रहे श्रद्धालु वाहे गुरु सतनाम, वाहे गुरु जी की खालसा, वाहे गुरु जी की फतह, बोले से निहाल सत श्री अकाल, पंथ की जीत हो, के नारे लगाते रहे। गुरुसेवा की भक्ति
में डूबे लोग सत गुरुनानक परगटिया…, मिटी धुंध जग चानन होवा…, कल तारण गुरुनानक आया…गाते चल रहे थे। डीजे की धुन पर शबद कीर्तन व भक्तिगीत बजता रहा। कुदरत धाम में दशमेश शस्त्र दल के हैरतंगेज करतब दिखाये, जिसे देखकर लोग दांतों तले ऊँगली दबा गये|
नगर कीर्तन शोभायात्रा कुदरत धाम से पुन: शुरू होकर घुमना, नेहरु रोड़, चौक होते हुए लोहाई रोड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब पंहुचेगी, जहाँ यात्रा समापन पर गुरु का लंगर पवित्र भाव से बरतेगा| इस दौरान
प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह, प्रधान सूर्यप्रताप सिंह, सरदार तोषित प्रीत, सरदार चरन प्रीत सिंह,आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल, पप्पन मियां,डॉ. रामकृष्ण राजपूत, सदानंद शुक्ला आदि रहे|
सियासी लोगों नें किया स्वागत
सांसद मुकेश राजपूत पंहुचे और शोभायात्रा का स्वागत किया| वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा व सपा महानगर अध्यक्ष राघव मिश्रा नें भी शोभायात्रा का स्वागत किया|
डीएम-एसपी नें ‘थाना समाधान दिवस’ में सुना फरियादियों का दर्द
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से ‘थाना समाधान दिवस’ पर पंहुचकर फरियादियों की शिकायतों को सुना और कार्यवाही के निर्देश दिये| 

थाना कमालगंज पंहुचे डीएम-एसपी ने फरियादियों की शिकायते सुनी| राजस्व आदि की शिकायतें भी पंहुची| जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करे। लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम नें दुकानों पर वितरित किये गणना प्रपत्र
जिलाधिकारी नें थाना दिवस के बाद कमालगंज कस्बा बाजार में व्यापार से भेटकर उनकी दुकानों पर जाकर विशेष प्रगाण पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरित किये गये। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदान के समय कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
रविवार को भी बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र करेंगे वितरित
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशा पर 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य 4 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है।
आयोग के निर्देशानुसार उक्त अवधि में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाताओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किये जा रहे हैं। उक्त कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किया जाना है।
अतः समस्त बूथ लेवल अधिकारी दिनांक 8 नवम्बर 2025 शनिवार व 9 नवम्बर 2025 रविवार को भी मतदाताओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किये जाने का कार्य किया जायेगा ।
गुरु नानक संकीर्तन शोभायात्रा, होगा सभी धर्मों का संगम
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव प्रकाश पर्व के क्रम में 8 नवंबर को नगर संकीर्तन शोभा यात्रा निकल जाएगी जो फतेहगढ़ फर्रुखाबाद युग में नगरों में भ्रमण करेगी इस दौरान सभी धर्म के लोगों का संगम होने की संभावना है।
गुरुद्वारा गुरु सिंह साहब सभा के प्रधान सरदार सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि गुरु पर्व 3 नवंबर से चल रहा है जिसका विराम नगर संकीर्तन शोभा यात्रा से होगा यह यात्रा 8 नवंबर को सुबह 10 बजे फतेहगढ़ गुरुद्वारा से प्रारंभ होगी और फतेहगढ़ नगर में भ्रमण करेगी इसके बाद भोलेपुर होते हुए आवास विकास बस अड्डा लालसाना स्थित रखी भाग पहुंचेगी जहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा शाम 5 बजे यात्रा रखी भाग से चलकर लाल सारी घूमने चौक होती हुई लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह साहब पहुंचेगी जहां पंच प्यारों का स्वागत किया जाएगा वह गुरु का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने सभी से गुरु के अटूट लंगर में कड़ा प्रसाद प्राप्त करने यात्रा में भागीदारी करने की अपील की है।
कलयुगी चचेरे भाई नें मासूम बहन के साथ किया दुष्कर्म
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शौच गयी बालिका के साथ चचेरे भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया| हालत गंभीर होनें पर बालिका को लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ से कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया|
कोतवाली कायमगंज के एक ग्राम निवासी 9 वर्षीय बालिका सुबह लगभग 8 बजे शौच के लिए गयी थी| उसी दौरान बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया| रक्तस्राव अधिक होनें पर परिजनों नें शाम लगभग 5 बजे बालिका को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ परिजनों नें डायल 112 को घटना की सूचना दी| जिसके बाद एसपी आरती सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय आदि पुलिस के साथ लोहिया अस्पताल पंहुची और बालिका के परिजनों से जानकारी ली| आरोपी बालिका का सगा चचेरा भाई है| पुलिस नें मामले में मुकदमा दर्ज किया है|
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है| उसको लोहिया अस्पताल से कानपुर बेहतर इलाज के लिए रिफर किया गया है| आरोपी की गिरफ्तार के लिए टीमें लगा दी गयीं हैं| जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी|
एसआईआर के तहत बीएलए घर-घर जाकर मतदाता सूची का करेंगे सत्यापन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में जिला कार्यशाला शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में आयोजित की गयी| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराते हुए सभी को सक्रिय रूप से जुड़ने के निर्देश दिये।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा देशभर में एसआईआर प्रणाली लागू की गई है, जिसके अंतर्गत घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन और अद्यतन किया जाएगा। संगठन स्तर पर प्रत्येक विधानसभा में बीएलए-1 वर बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं, जो बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ मिलकर नए मतदाताओं को जोड़ने व पुराने मतदाताओं की जांच का कार्य करेंगे।
मुख्य अतिथि देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि यह अभियान 100 दिनों तक चलेगा और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुँचकर पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाएँ और अपात्र नामों को हटाने में संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करें। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र के सभी पात्र मतदाता सूची में शामिल हों और कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जिला कार्यशाला के बाद मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन आदित्य मिश्रा ने किया। जिला महामंत्री डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी, वीर बहादुर पाल, राजकुमार वर्मा, संतोष राजपूत, अमित कुमार पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, ममता सक्सेना, अशनील दिवाकर आदि रहे|
नवविवाहिता ने फांसी पर झूल की खुदकुशी
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) विवाह के लगभग 11 माह का समय ही गुजरा था कि विवाहिता नें फांसी का फंदा गले में डाल लिया और आत्महत्या कर ली|
थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुवेरपुर कुडरा में शुक्रवार दोपहर एक 20 वर्षीय लक्ष्मी उर्फ मेनसी पत्नी अनुज मिश्रा ने दोपहर करीब 3 बजे कमरे में कुंडी बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी शादी 11 दिसंबर 2024 को थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव धान नगला जनपद हरदोई से हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि गृह कलह के चलते नवविवाहिता ने यह कदम उठाया। वहीं मृतका की मां पूनम व पिता अखिलेश ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोनू शाक्य, एसआई रवि सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए नमूने लिए। नायब तहसीलदार अभिषेक यादव व लेखपाल ज्योति अवस्थी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर दुर्घटनाएं रोकने के आदेश
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की वृद्धि के दृष्टिगत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अधिकारीयों के साथ मोहम्मदाबाद के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया व दुर्घटना रोंकने के आवश्यक निर्देश दिये|
डीएम-एसपी नें जैतपुर, सकवई, रोहिला चौराहा ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया तथा वेबर रोड पर काली नदी पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया। जैतपुर ब्लैक स्पॉट पर दोनों लिंक मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने व राजमार्ग पर दोनों ओर रिपीटेड बार व दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के बोर्ड तत्काल लगाने हेतु निर्देशित किया गया। सकवाई ब्लैक स्पॉट पर स्ट्रीट लाइट चालू कराने के निर्देश दिये गये तथा कैट्स आई व रिपीटेड बार लगाने के निर्देश दिये गये। रोहिला चौराहे पर राजमार्ग पर दोनों ओर रिपीटेड बार व दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के बोर्ड तत्काल लगाने तथा राज्यमार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने व झाड़ियों की सफाई करानें के निर्देश दिये गये| ब्लैक स्पॉट के अलावा सन्तोषपुर में भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया| जिलाधिकारी द्वारा मोहम्मदाबाद से कालीनदी पुल तक राजमार्ग पर गढ़्ढों पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा जनपद फर्रूखाबाद में पड़ने वाले राजमार्ग की रोड सेफ्टी ऑडिट एक सप्ताह में कराकर आख्या प्रस्तुत के निर्देश दिये| सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)सुभाष राजपूत, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, साइट इन्जीनियर एनएचएआई विश्वास मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता (प्रान्तीय खण्ड) लोकनिर्माण विभाग मुरलीघर थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद विनोद शुक्ला आदि रहे|



