Home Blog Page 127

छात्रा के अपहरण व हत्या में आजीवन कारावास

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना कमालगंज क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के संवेदनशील मामले में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/पॉक्सो विशेष न्यायाधीश मेराज अहमद की अदालत ने आरोपी सचिन पुत्र खुशीराम निवासी भिम्मी नगला, कमालगंज को सभी आरोपों में दोषी करार दिया।चार साल पुरानी घटना, जिसने हिला दिया था क्षेत्र मामला 10 दिसंबर 2021 का है। छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर थाना कमालगंज में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ।
जांच के दौरान पुलिस को छात्रा का शव बरामद हुआ, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। गंभीर धाराओं में चार्जशीट दाखिल साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ निम्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल की—

  • धारा 363 (अपहरण)
  • धारा 366 (अवैध आशय से अपहरण)
  • धारा 376 (दुष्कर्म)
  • धारा 302 (हत्या)
  • धारा 201 (साक्ष्य मिटाने का प्रयास)
  • पॉक्सो एक्ट की धाराएँ
  • अदालत ने माना दोषी, सुनाई कठोर सजा
  • सभी पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने मंगलवार को आरोपी को दोषी करार दिया था।
  • बुधवार को अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 13,500 रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।
  • इस फैसले के बाद क्षेत्र में राहत की भावना है। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि ऐसे कड़े निर्णय समाज में अपराधियों के लिए बड़ा संदेश साबित होंगे।

फर्रुखाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती शुरू, 11 पदों के लिए 8 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 11 रिक्त पदों पर मानदेय आधारित संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थिनी 8 दिसंबर 2025 तक विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
कायमगंज, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज और शमसाबाद परियोजनाओं में ये पद रिक्त हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 4 पद तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 7 पद शामिल हैं। पूर्व विज्ञप्ति में कुछ पद कतिपय कारणों से रिक्त रह गए थे, जिन्हें अब इस नए नोटिफिकेशन में शामिल किया गया है।
पात्रता एवं आवश्यक निर्देश
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम योग्यता परास्नातक तक मान्य होगी, जिस आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर होगी। विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता अभ्यर्थिनियों के लिए आवश्यक दस्तावेजों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है| निवास एवं जाति प्रमाण पत्र केवल तहसील द्वारा जारी ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे। आवेदन पत्र ऑनलाइन ही भरे जाएंगे और अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित, स्पष्ट एवं पठनीय प्रतियां अपलोड करनी होंगी। किसी भी गलत जानकारी, त्रुटि या कूटरचित दस्तावेज पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा तथा सुधार का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और यदि न्यायालय के किसी निर्णय या चयन समिति के निर्देशों के अनुसार आवश्यक हुआ, तो रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन संभव है।

जाम से मुक्ति की योजना फाइलों में दबी! कागजों पर रूट… सड़क पर अव्यवस्था

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर को जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका और यातायात विभाग द्वारा बनाई गई ई-रिक्शा रूट निर्धारण योजना अभी भी कागजों में दबी पड़ी है। निर्धारित 23 रूटों पर 4180 ई-रिक्शा संचालित करने का लक्ष्य था, लेकिन पालिका लगभग 1700 ई-रिक्शाओं को यूनिक रूट नंबर जारी कर सकी।
इधर यातायात विभाग 6300 से अधिक ई-रिक्शाओं को पहले ही यूनिट नंबर जारी कर चुका है। दोनों विभागों की इस उलझन का असर सीधे शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। जिन मुख्य रूटों पर ई-रिक्शा चलाए जाने थे वह गुरुगांव देवी मंदिर–रेलवे स्टेशन, कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढ़िया–स्टेशन स्टेशन–कादरीगेट तिराहा, स्टेशन–बस अड्डा, टाउनहाल–कादरीगेट, स्टेशन–सेंट्रल जेल, जसमई चौकी–आईटीआई चौराहा–बस अड्डा,स्टेशन–पांचाल घाट, बस अड्डा–लोहिया अस्पताल, लालगेट–पांचाल घाट, टाउनहाल–चिलसरा, स्टेशन–जसमई, आईटीआई–साटनपुर–सेंट्रल जेल, भोलेपुर क्रॉसिंग–सेंट्रल जेल, भोलेपुर बिजलीघर–मसेनी–पांचाल घाट,लोहिया अस्पताल–मसेनी–पांचाल घाट, कादरीगेट–लोहिया अस्पताल, साहबगंज–अंगूरीबाग–भैरों मंदिर-माधवपुर,नाला मछरट्टा–कांशीराम कॉलोनी, फतेहगढ़ चौराहा–कैंट–पांचाल घाट बने थे| ये सभी रूट शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले मार्ग हैं, जहां अनियंत्रित ई-रिक्शा संचालन से रोजाना जाम की स्थिति पैदा होती है।
योजना क्यों फेल हुई?
नगर पालिका के अनुसार—
एक रूट पर अधिकतम 50 ई-रिक्शा अनुमन्य थे। लेकिन 4180 रिक्शा तय होने के बावजूद सिर्फ 1700 को ही रूट नंबर जारी हो सके। उधर यातायात विभाग ने पहले ही 6300+ ई-रिक्शाओं को यूनिट नंबर जारी कर दिए, जिससे स्थिति और उलझ गई।
एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने में व्यस्त विभाग|
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनोद कुमार का कहना है जिन ई-रिक्शाओं के लिए रूट निर्धारित हो चुके हैं, पहले यातायात विभाग उन पर सक्रियता दिखाए।
वहीं यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह का तर्क
“नगर पालिका ने आधा-अधूरा रूट चार्ट तैयार किया है। जब वह विधिवत चार्ट तैयार करेगी, तभी संचालन कराया जाएगा।”
जनता परेशान, जाम का संकट बरकरार
समन्वयहीनता के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा मनमाने ढंग से चल रहे हैं। नतीजतन हर दिन बाजार, चौराहों और मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यदि रूट निर्धारण योजना को समय पर लागू किया जाए, तो शहर की यातायात व्यवस्था को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। फिलहाल विभागीय टकराव और लापरवाही से शहर के लोग ही परेशानी झेल रहे हैं।

अवैध खनन करते डंपर पकड़ा, 25 हजार रुपये जुर्माना

0

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं का जाल मकड़ी के जाल की तरह फैला हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन लंबे समय से जारी है और विभाग तथा पुलिस सब जानते हुए भी कई बार कार्रवाई नहीं करते। वजह बताई जाती है मिलीभगत और मोटी रकम, जिससे सरकारी राजस्व को निरंतर नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, मुखबिरों की सटीक सूचना पर कई बार माफियाओं की चालें धरी की धरी रह जाती हैं। बुधवार को ऐसी ही जानकारी अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव बलीपट्टी से खनन अधिकारी संजय को मिली। सूचना पाते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां मिट्टी से लदा एक डंपर अवैध खनन कर रहा था। खनन अधिकारी ने डंपर को मौके पर पकड़कर थाने भेजा, उसके बाद वाहन का चालान किया गया। नियमों के तहत वाहन स्वामी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे तत्काल जमा कर डंपर को छुड़ा लिया गया। खनन अधिकारी संजय ने स्पष्ट चेतावनी दी कि—
“क्षेत्र में यदि कोई भी बिना रॉयल्टी जमा किए अवैध खनन करता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कठोर जुर्माना और चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में कुछ हद तक हड़कंप जरूर मचा है, लेकिन लगातार निगरानी और कड़ी कार्रवाई ही इस अवैध कारोबार पर लगाम लगा सकती है।

आवास-विकास में 12 दिन में दूसरी बार खुलेआम फायरिंग, पुलिस के इकबाल पर सबाल

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में बढ़ती फायरिंग की वारदातों ने पुलिस की सक्रियता और इक़बाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आवास विकास कॉलोनी में बुधवार दोपहर किसान नेता के पुत्र पर हुए कथित हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। यह 12 दिनों में दूसरी बार है जब इसी क्षेत्र में खुलेआम फायरिंग की घटना सामने आई है। किसान यूनियन नेता संजय सोमवंशी, निवासी मसेनी चौराहा, ने थाना कादरी गेट में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र शोलाज सिंह सोमवंशी अपने साथियों तरुण राठौर और तरुण सारस्वत के साथ घर लौट रहा था। दोपहर करीब 1:20 बजे गुलाटी मेडिकल स्टोर के पास अंकित यादव निवासी आवास विकास कॉलोनी व आकाश उर्फ तड़का शाक्य निवासी महमदपुर तराई ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बचाव में जैसे ही शोलाज ने पत्थर उठाया, तभी एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। शोलाज झुक गया, जिससे गोली बाल-बाल बची। दोबारा उठने पर अंकित यादव ने फिर फायरिंग की, लेकिन वह गिर पड़ा और बच गया। आरोप है कि आकाश शाक्य ने भी फायर किया, जो मिस हो गया। परिजनों ने दोनों युवकों को अपराधी प्रवृत्ति का बताया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आवास विकास के आस-पास में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस की पकड़ और तत्परता पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। गौरतलब है कि 7 नवंबर को भी इसी क्षेत्र में एक दबंग युवक और उसके पिता ने टहलने निकले दंपत्ति पर फायरिंग की थी। हैरानी की बात यह है कि उस मामले में भी पुलिस अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं और क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर और गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। थाना प्रभारी कादरी गेट कपिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। “प्रथम दृष्टया जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी|

पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत तीन निरीक्षकों को मिली नई तैनाती

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिले की पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। लंबे समय से पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत चल रहे तीन निरीक्षकों को अब महत्वपूर्ण थानों में तैनाती मिली है| आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। एसपी ने निरीक्षक योगेंद्र सोलंकी को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया है, उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के लिए यह पोस्टिंग महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके अलावा निरीक्षक नीतू यादव को कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है। शहर का यह सबसे संवेदनशील और व्यस्त इलाका माना जाता है। यहाँ ट्रैफिक नियंत्रण से लेकर कोतवाली क्षेत्र के कानून-व्यवस्था की चुनौतियाँ भी बड़ी हैं। नीतू यादव के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को थाना राजेपुर में नई तैनाती मिली है। राजेपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ते अपराध और सक्रिय पुलिसिंग की ज़रूरत को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक के इस कदम को पुलिसिंग को तेज़ और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा निर्णय माना जा रहा है। तीनों निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी नई तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दें।

चालक को झपकी आनें से गन्ना भरा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ राम गंगा नदी में गिरा, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) जनपद शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र की सीमा में रामगंगा पुल पर सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। रूपापुर मिल के लिए गन्ना लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर जर्जर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे रामगंगा नदी में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक चालक राजपाल पुत्र नक्शे यादव निवासी रुस्तमपुर बिलारी, जनपद मुरादाबाद, ने साहस दिखाते हुए करीब 200 मीटर तैरकर एक मंदिर तक पहुंचकर अपनी जान बचाई। चालक राजपाल ने सुबह राहगीरों की मदद से पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अल्लाहगंज के दरोगा राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रामगंगा पुल लंबे समय से जर्जर है, चालक राजपाल के मुताबिक, चलते समय झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ व हादसा हो गया। और कई जगह गड्ढे होने के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। थाना राजेपुर प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र की है। गन्ना भरा ट्रक नदी में गिरा है, जिसे निकालने के लिए जेसीबी और हाइड्रा मशीन की व्यवस्था की जा रही है।

देखें वीडियो

सामूहिक विवाह समारोह में “परिणय सूत्र” में बंधे 68 जोड़े, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सेवा व्रत अनुष्ठान के 18 वें संकल्प दिवस पर मंगलवार रात आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सर्व समाज की समभाव की सोंधी सुगंध महक उठी। समारोह के मंच पर दूल्हे सिर पर मौर धारण किये थे व लहंगा-चुनरी में सजी दुल्हनों से समारोह भव्य बन गया। कुल 68 नव दंपतियों ने फेरे लिए|

शहर के मधुर मिलन गेस्ट हाउस में पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज अग्रवाल व उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल द्वारा आयोजित विवाह समारोह में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह नें गणेश प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलती कर कार्यक्रम का शुभरम्भ किया| पूर्व एम एलसी व उनकी पत्नी ने नव दंपतियों को अलमारी, कुर्सी, पलंग, गद्दा, तकिया रजाई, मंगल सूत्र, पायल, डिनर सेट, नथनी, साड़ी वर्तन बक्सा व आदि घरेलू सामान भी उपहार में दिया। इस पर नवदंपतियों की खुशी का ठिकाना न रहा। मंगलसूत्र व शगुन का भी सामान दिया गया। समारोह में बरातियों व दुल्हनों के परिजनों से समारोह स्थल पर सैलाब सा उमड़ पड़ा। इस दौरान सुधांशु दत्त द्विवेदी, देवांश अग्रवाल, शारांश अग्रवाल, सुन्दर गुप्ता, सौरभ गुप्ता, प्रमोद यादव, हीरा गुप्ता, धीरज पाण्डेय, रीटू दुबे, संजीव गुप्ता,पंकज दीक्षित ठेकेदार आदि रहे |

नाबालिक से छेड़छाड़ में मनचले को भेजा जेल

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 15 वर्षीय नाबालिक बालिका के पिता नें थानें में तहरीर दी, जिसमे कहा कि रात्रि 3 बजे आरोपी 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुरेश ने मेरी बेटी से छेड़खानी की और डराया धमकाया। पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया| जबकि आरोपी का कहना है कि मेरा प्रेम संबंध एक साल से चल रहा है। फोन पर लगातार बात होती थी। बीती रात फोन कर उसने हमें बुलाया। घर के बाहर चबूतरे पर शौचालय बना हुआ था। वही लड़की के ताऊ सो रहे थे। दोनों प्रेमी शौचालय के अंदर प्रवेश कर गए। खटपट की आवाज सुनकर ताऊ जाग गये। उन्होंने मौके पर जाकर उस दरवाजे को खोल दिया जहां से वह लड़का भागने में सफल रहा। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर शांति भंग में चालान किया| पुलिस ने उसे उप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया| थानाध्यक्ष कार्यवाहक रवि सोलंकी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है|

रिफ्लेक्टिव टेप वाहनों पर नही लगाया तो फिटनेस प्रमाण-पत्र नही होगा जारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एआरटीओ कार्यालय में परिवहन व्यावसायियों की बैठक कर एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त व्यावसायिक वाहनों पर मानक के अनुसार रिफ्लेक्टिव टेप एवं रियर मार्किंग टेप लगाया जाना अनिवार्य है व रिफ्लेक्टिव टेप एवं रियर मार्किंग टेप न लगे होने की स्थिति में फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जायेगा|
वाहन के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। श्री राजपूत के द्वारा यह भी बताया गया कि वाहन में रिफ्लेक्टिव टेप एवं रियर मार्किंग टेप न लगे पर दस हजार का जुर्माना लगाया जायेगा। मानक के अनुसार रिफ्लेक्टिव टेप न लगे होने पर 2 वाहनों को सीज भी किया गया है। एआरटीओ नें बताया कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है तथा कोहरा चालू हो गया, जिससे मार्ग पर दृश्यता कम होने लगी है। जिसके दृष्टिगत सभी व्यावसायिक वाहन स्वामी अपने-अपने वाहनों एआईएस 090 व एआईएस 089 मानक के अनुसार रिफ्लेक्टिव टेप एवं रियर मार्किंग टेप तत्काल लगवालें।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मोटरयान नियमावली के अनुसार ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी, सभी प्रकार के माल वाहन, यात्री वाहन-मोटर कार, ओमनी बस तथा अन्य यात्री वाहन, कृषि ट्रैक्टर, पावर ट्रैलर, ट्रैलर अटैच्ड पावर ट्रैलर तथा निर्माण इक्विपमेन्ट वाहन मे भी रिफ्लेक्टिव टेप एवं रियर मार्किंग टेप लगाना आवश्यक है। यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार बताया कि माह अक्टूबर 2025 तक जनपद में 397 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 227 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है व 312 व्यक्ति घायल हुये हैं। भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार मृतकों में लगभग 20 प्रतिशत व्यक्ति पैदल यात्री होते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय पैदल यात्री, वाहन चालक एवं साइकिल सवार सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। बैठक में केबल एक दर्जन लोग की मौजूद रहे|
280 स्कूली वाहनों का किया गया चालान
280 वाहनों स्कूली के चालान यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें किये| इसके साथ ही चार गाड़ियां सीज की गई| जिसमें ई-रिक्शा टेंपो व बैन सम्मिलित है, काली फिल्म वाली गाड़ियों के भी फिल्म हटायी गयी|