Home Blog Page 124

धर्मध्वजा पुनर्प्रतिष्ठापन से संकल्प परिपूर्ण,विश्व के करोड़ों करोड़ राम भक्तों को मेरा प्रणाम:पीएम मोदी

0

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर पर आज धर्म ध्वजा की स्थापना की|इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन सनातनियों के लिए ऐतिहासिक है।सदियों की वेदना अब विराम पा रही है और सदियों का संकल्प सिद्ध हो रहा है। धर्म ध्वजा की पुनर्प्रतिष्ठापना से संकल्प परिपूर्ण हुआ है|जो संकल्प एक पल को भी डिगा नहीं, एक पल को टूटा नहीं, आज धर्म ध्वजा पुनर्प्रतिष्ठापन से वह संकल्प परिपूर्ण हुआ। 
प्रधानमंत्री मोदी ने इस पावन अवसर पर हाथ जोड़कर भगवान राम को प्रणाम किया| वैदिक मंत्रों के मंत्रोच्चार और अभिजीत मुहूर्त में हुए इस ध्वजारोहण ने पूरी रामनगरी को उत्सव के रंग में रंग दिया| इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सदियों बाद घाव भर रहा है ध्वज के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि भगवा रंग, सूर्य वंश की थापी, प्रतीक चिह्न प्रतिष्ठित हुआ है। यह धर्म ध्वजा प्रतिष्ठापित करेगा, जो लोग किसी कारण मंदिर नहीं आ पाते और दूर से धर्म ध्वजा को प्रणाम करते हैं उन्हें भी उतना ही पुण्य मिल जाता है।विश्व के करोड़ों करोड़ राम भक्तों को आज प्रणाम है। निर्माण से जुड़े हर श्रमिक, कारीगर, शिल्पकार, वास्तुकार को प्रणाम है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं नें दूसरे दिन भी फूंका सदर विधायक का पुतला फूंका, बढ़ रहा सियासी उफान

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मोहम्मदाबाद इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को फर्रुखाबाद सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक ने शराब के नशे में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े लोगों को फोन पर अपमानजनक शब्द कहे तथा गाली-गलौज की। इसी कथित प्रकरण को

लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर में विधायक का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की और कथित तौर पर संगठन मंत्री सुनील सिंह राणा के साथ फोन पर की गई अभद्रता की कड़ी निंदा की। एबीवीपी मोहम्मदाबाद इकाई ने आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|कार्यकर्ताओं का कहना है कि फोन पर की गई अभद्र टिप्पणी से संगठन के युवा कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित हैं।

ट्रैक्टर पोल से टकराया, चालक की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के छेद नगला निवासी 22 वर्षीय विकास पुत्र देशराम राजपूत की ट्रैक्टर दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। विकास ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। बीती रात वह कम्पिल से खाद से उतारकर वापस लौट रहा था। देर रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बरौन के निकट अचानक उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी करिश्मा, मां संतोषी देवी सहित परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

89 साल की उम्र में अभिनेता धर्मेंद्र का निधन,पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुःख

0

डेस्क:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे।उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था| मगर 90वें जन्मदिन से ठीक 14 दिन पहले अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, “धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।”
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ धर्मेंद्र की मौत पर एक्स पर पोस्ट की किया है सीएम योगी ने एक्स पर लिखा लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है,उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें|

स्वर्गधाम सेवा दल की बैठक में अव्यवस्थाओं पर सख्ती का निर्णय

0

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पंचाल घाट स्थित स्वर्गधाम पर रविवार को स्वर्गधाम सेवा दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछले दिनों से बढ़ रही अव्यवस्थाओं, अराजकता और अवैध वसूली की शिकायतों पर गंभीर मंथन किया गया। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अब किसी भी प्रकार की मनमानी, लूट-खसोट या गंदगी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बीते तीन दिनों में अधिक पैसे वसूलने वाले नाव चालकों पर सख्त कार्रवाई की, जिनमें दो नाव चालकों को घाट से हटा भी दिया गया। सभी नाव चालकों को चेतावनी दी गई है कि दुबारा शिकायत मिली तो सीधे पुलिसिया कार्रवाई होगी।फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भैयन मिश्रा ने कहा कि स्वर्गधाम पर कई जनपदों से लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं और यहां उनके साथ लूट-खसोट होने से जिले की छवि खराब होती है। उन्होंने नाव चालकों व सफाई कर्मचारियों को निर्धारित शुल्क से अधिक राशि न लेने की हिदायत दी। स्वर्गधाम सेवा दल जल्द ही दाह संस्कार करने वालों को निःशुल्क दाह संस्कार प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएगा। कफन-खसोट गैंग की शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी से मिलकर इनके विरुद्ध कठोर धाराओं में कार्रवाई व गैंगस्टर लगाने की मांग भी की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडेय ने कहा कि स्वर्गधाम पर गैर समुदाय के कुछ लोगों द्वारा गंदगी फैलाने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बजरंग दल की टीम अब लगातार निगरानी करेगी। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि फर्रुखाबाद का स्वर्गधाम कई जनपदों के बीच प्रमुख स्थान है, इसलिए यहां स्वच्छता और शांति अनिवार्य है। स्वर्गधाम परिसर में साफ-सफाई, निर्माण कार्य, रंगाई-पुताई कराने सहित घाट पर बाल बनाने वालों के लिए पहचान पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया। वहीं रेती पर किसी भी तरह के खोखे या दुकान लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में अनिल द्विवेदी, विष्णु मिश्रा, श्यामेंद्र दुबे, नीरज, दिनेश यादव चुन्ना, सौरभ पांडे, केके द्विवेदी, मोहित खन्ना, पंकज राठौर, सुमित गुप्ता, रौनक सक्सेना, लवी सक्सेना, अनिल सिंह, नीरज गुप्ता, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, पीछे से ट्रक चढ़ने मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) इटावा–बरेली हाईवे पर रविवार को नंदगांव पुलिया के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। पल्सर बाइक पर सवार मोहम्मदाबाद क्षेत्र के युवक को तेज रफ्तार वैगनआर ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय पीछे से आ रहा ट्रक युवक पर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय संजय उर्फ मिजाजी पुत्र स्वर्गीय खुशीराम निवासी ग्राम ऊंची गधेड़ी, थाना नवाबगंज, के रूप में हुई है। संजय 22 नवंबर को अपनी बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने मैनपुरी जनपद के सुमेरपुर गया था। शनिवार 23 नवंबर को घर लौटते समय नंदगांव पुलिया के पास बाइक के सामने अचानक गड्ढा आ गया। गड्ढे को बचाने के दौरान सामने से आ रही वैंगनआर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर के बाद संजय सड़क पर गिरा और उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस व चौकी प्रभारी जसवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में संजय को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रशांत सेंगर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय गोले-गप्पे का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पीछे तीन बेटियां 10 वर्षीय आंशिक, 8 वर्षीय आंचल,5 वर्षीय स्वीटी व एक पुत्र 3 वर्षीय अभिनव को छोड़ गया। पत्नी कुंती देवी, मां सुरजा देवी और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक और कार दोनों को कब्जे में ले लिया है, जबकि दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। अस्पताल से मिली मेमो सूचना पर चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बड़ी खबर:एबीवीपी व बीजेपी सदर विधायक में तीखा विवाद, फूंका पुतला

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के संगठन मंत्री संजय सिंह राणा और सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के बीच फोन पर हुई कथित अभद्रता के बाद विवाद गहरा गया है। संगठन मंत्री ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान विधायक ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज भी

की। इस घटना से आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ता रविवार को चौक चौराहे पर एकत्र हुए व सदर विधायक का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की। सबसे हैरानी की बात यह रही कि पुतला दहन शहर कोतवाल राजीव पांडेय की मौजूदगी में किया गया। एबीवीपी नेताओं ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया। संगठन मंत्री

संजय सिंह राणा ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर सदर विधायक मेजर सुनील द्विवेदी लिखित रूप से माफी नहीं मांगते, तो एबीवीपी पूरे जिले में उनके खिलाफ “शव यात्रा” निकालकर व्यापक आंदोलन करेगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रांशु सक्सेना, शिवम कुशवाहा, अनिल प्रताप, यश दुबे, दीपक कुमार, उत्कर्ष, उत्कर्ष शुक्ला, अभिषेक सक्सेना सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे| विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी नें बताया की उन्हें मामले में कोई जानकारी नहीं है, जानकारी की जायेगी

बाइक खड्ड में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बुआ के घर से वापस लौट रहे युवक की बाइक देर रात पुलिया के ऊपर से खड्ड में गिर गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने जब युवक को बाइक समेत खड्ड में पड़ा देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर कहां करकटा निवासी 40 वर्षीय प्रमोद पुत्र हरिराम शाक्य गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। वह 21 नवंबर को परिजन की शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव आया था। बीती रात वह अपने फूफा गिरीश बाबू, निवासी भावन (अमृतपुर), के घर से वापस अपने घर लौट रहा था। थाना अमृतपुर क्षेत्र के खाखिन पुलिया के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खड्ड में जा गिरी। सुबह ग्रामीणों ने प्रमोद को बाइक सहित खड्ड में पड़ा पाया और तत्काल सूचना परिजनों को दी। इसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे, जहां का दृश्य बेहद हृदयविदारक था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी सूरज देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कस्बा इंचार्ज रवि सोलंकी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

एसओजी के दो सिपाही व नवाबगंज थाने का दारोगा लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी के दो पुलिसकर्मियों और थाना नवाबगंज के दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एसपी ने थाना नवाबगंज में तैनात उपनिरीक्षक गिरीश कुमार को लाइन हाजिर किया है। इसके साथ ही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के मुख्य आरक्षी बलवीर सिंह और आरक्षी विनोद कुमार को भी लाइन भेजा गया है। एसपी की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा का बाजार गर्म है। हालांकि लाइन हाजिर किए जाने के पीछे की वजहों पर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि विभागीय अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

महिला आयोग की सदस्य नें सुनी महिलाओं की समस्यायें

0

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी के आगमन पर शनिवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 10 महिलाओं ने अपनी समस्याएँ प्रार्थना पत्रों के माध्यम से आयोग सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई के दौरान माननीय सदस्या ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।कई महत्वपूर्ण संस्थानों का निरीक्षण जनसुनवाई के बाद सुनीता सैनी ने जिले के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया—कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, राजेपुर,आंगनबाड़ी केंद्र, सीएमओ कार्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, जहां उन्होंने साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए, जिला जेल, जहाँ बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया अधिकारीगण रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सीओ सिटी, महिला थाना प्रभारी, कार्यक्रम अधिकारी, आबकारी अधिकारी, परियोजना निदेशक, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं एचईडी के कार्मिक, जेंडर स्पेशलिस्ट, तथा विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।महिला आयोग की यह जनसुनवाई महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।