मैनपुरी:जनपद मैनपुरी में निजी कार्यक्रम में भाग लेने नगर के खरगजीतनगर पहुंचे सपा राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला उन्होंने आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस (AI) के अंधाधुंध उपयोग पर चिंता व्यक्त की।रामगोपाल यादव ने कहा कि AI मानसिक विकलांगता को बढ़ावा देगा और बड़े पैमाने पर रोजगार छीनेगा। उन्होंने तकनीक के उपयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया।
एआई समिट को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जाने प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि एआई टेक्नोलॉजी कई लोगों के रोजगार छीनेगी। राहुल गांधी को भाजपा द्वारा घेरे जाने को लेकर बोले कि उनका भाजपा वाले कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
i

