बेखौफ दबंगों ने सरे बाजार युवक पर फायर झोंका, तमंचे लहराते फरार

0
100

फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना निवासी रोहित तिवारी पुत्र सुमित तिवारी पर एक दबंग किस्म के युवक ने फायर झोंक दिया और तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक रोहित तिवारी की डिस्कवर बाइक संख्या यूपी 76एल 0162 तकरीबन 20 दिन पहले चोरी हो गयी थी। जिस पर शक के आधार पर श्री निवास बगिया निवासी मधुर अग्निहोत्री पुत्र अनुपम अग्निहोत्री के नाम से तहरीर रोहित ने शक के आधार पर कोतवाली में दी थी। तहरीर देने के बाद मधुर मोहल्ले से फरार हो गया था। पूछताछ के लिए पुलिस ने विकास गुप्ता नाम के एक युवक को उठा लिया था। चोरी के दूसरे दि नही बाइक गंगा नगर कालोनी में अज्ञात खड़ी मिल गयी। लेकिन मधुर अग्निहोत्री रोहित से खुन्नस मानने लगा और तभी से वह रोहित पर घात लगाये था।

दोपहर बाद रोहित लोहाई रोड स्थित राधा वर्तन भण्डार वाली गली से जैसे ही मुड़ा मधुर अपने एक अज्ञात साथी के साथ रोहित पर तमंचा तानकर खड़ा हो गया। पहले उसे जान से मारने की धमकी दी। तत्पश्चात हवाई फायर कर फरार हो गया। फायरिंग होने से आस पास अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली से एस एस आई विग्गन सिंह यादव मौके पर फोर्स लेकर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="2"]