जखा तालाब में डूबे दूसरे युवक का भी शव बरामद

0
100

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जखा में बीते गुरुवार की दोपहर जखा गांव के ही दो युवक गांव के किनारे नाले में नहाने के दौरान डूब गये थे। जिसमें से एक युवक मिथुन का शव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया था। शुक्रवार प्रातः तकरीबन 11 बजे गोताखोरों ने दूसरे डूबे युवक महेन्द्र का भी शव तालाब से बरामद कर लिया।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि बीते गुरुवार तकरीबन दोपहर साढ़े 11 बजे जखा गांव के ही 20 वर्षीय महेन्द्र उर्फ गन्ठा पुत्र सुरेश व उसके ही परिवारी 22 वर्षीय मिथुन पुत्र लालमन के अलावा विमलेश व गौतम नाम के दो अन्य युवक नाले के तेज पानी में नहाते समय बह गये थे। जिसमें से विमलेश व गौतम किसी तरह बाहर निकल आये थे लेकिन महेन्द्र व मिथुन का कोई पता नहीं चला। डूबने की सूचना पर एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा, सीओ सिटी विनोदकुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तकरीबन 3 घंटे से अधिक समय के बाद मिथुन का शव बरामद कर लिया था लेकिन महेन्द्र का शव गोताखोर निकालने में असफल रहे थे। शुक्रवार प्रातः दोबारा शुरू की गयी तालाब में डूबे महेन्द्र की खोज में गोताखारों ने तकरीबन 11 बजे महेन्द्र का भी शव गहरे तालाब से बरामद कर लिया। महेन्द्र का शव मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।

[adrotate banner="2"]