डीएम जूझते रहे फरियादियो से, मातहत सोते रहे

0
103

फर्रुखाबाद: सदर तहसील के तहसील दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी ने जनता दरबार लगाकर फरियादें सुनीं। वहीं शिकायतें अधिक मात्रा में न आने से कई अधिकारियों ने लम्बी नींद मारी तो कई फोन पर लम्बी बात करते दिखे।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी ठीक 11 बजे तहसील सदर पहुंच गये। उनके साथ पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, सीओ सिटी विनोद कुमार ने तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिलाधिकारी के खौफ की बजह से कई कर्मचारी तहसील दिवस सभागार में इस बावत लगाये गये कि कहीं कोई गंभीर शिकायत जिलाधिकारी श्री स्वामी तक न पहुंचे। इसके लिए कर्मचारी गेट से प्रार्थनापत्र लेकर सम्बंधित अधिकारी को पहुंचा दे रहे थे। बहुत कम ही लोग श्री स्वामी से भेंट कर पाये। इस दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी फुर्सत के टाइम में लम्बी नींद मारते दिखे तो कई काफी समय तक अपने सम्पर्कियों से फोन पर लम्बी बात लड़ाते रहे।

[adrotate banner="2"]