पत्नी के साथ जा रहे डाक्टर माहेश्वरी को बुलेरो ने टक्कर मारी, हालत गंभीर

0
101

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला जटवारा निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डा0 ओपी माहेश्वरी व उनकी पत्नी साधना माहेश्वरी को रामगंगा पुल के पास एक बुलेरो ने ठोक दिया। जिससे दोनो डाक्टर दम्पत्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आवास विकास स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक डा0 ओपी माहेश्वरी अपनी पत्नी साधना माहेश्वरी के साथ लखनऊ किसी काम से जा रहे थे। वहां से उन्हें फ्लाइट पकड़कर कहीं जाना था। सुबह तकरीबन सवा पांच बजे रामगंगा पुल के पास बरेली की तरफ जा रहे ट्रक को डा0 माश्वरी ने अपनी वैगन आर गाड़ी संख्या यूपी 76एल 6143 से ओवरटेक किया। सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो ने आगे से ठोक दिया। जिस ट्रक को उन्होंने ओवरटेक किया था। वह भी पीछे से आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगन आर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। जिसमें डा0 ओपी माहेश्वरी की टांग टूट गयी और उनकी पत्नी साधना महेश्वरी के सिर में गंभीर चोटें आयीं। उन्हें आवास विकास स्थित आर के हास्पिटल में भर्ती किया गया। गंगा स्नान होने की बजह से डा0 महेश्वरी की वैगनआर ट्रैक्टर से बांधकर लायी जा रही थी। लेकिन घटियाघाट पुल पर लगे जाम में डाक्टर की कार फंसी रही।

[adrotate banner="2"]