शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को जमकर धुना

0
138

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां निवासी शाबिर पुत्र कदीर मोहम्मद को सुबह 10 बजे उसके ही मोहल्ले के युवकों ने शराब के लिए पैसे न देने पर मारपीट कर घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कदीर के पड़ोसी कलीम पुत्र अजीब अंसारी, जावेद पुत्र सलीम, सलमान पुत्र अजीम ने शराब के लिए पैसे कदीर के पुत्र शाबिर से मांगे। शाबिर ने शराब के लिए रुपये देने से मना कर दिया। जिस पर कलीम, जावेद व सलमान गालीगलौज करने लगे। गालीगलौज का विरोध करने पर शाबिर को मारपीट कर घायल कर दिया। शाबिर ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को शांत कराया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]