अखण्ड भारत संकल्प यात्रा की सभी तैयारियां पूरी

0
200

फर्रुखाबाद: अखण्ड भारत सप्ताह के चलते विश्व हिन्दू जागरण मंच व हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में रविवार शाम 4 बजे अखण्ड भारत संकल्प यात्रा निकालने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

[adrotate banner="3"]

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि हिन्दू जागरण मंच व हिन्दू युवा वाहिनी ने अखण्ड भारत सप्ताह के चलते संकल्प यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम 4 बजे टाउनहाल पर हिन्दू जागरण मंच व हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और टाउनहाल से स्वराज कुटीर तक संकल्प यात्रा निकाली जायेगी। स्वराज कुटीर में पहुंचकर वरिष्ठ प्रवक्ताओं द्वारा अखण्ड भारत सप्ताह को लेकर वक्तव्य भी दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा में काफी भीड़ होने की संभावना जतायी जा रही है। सभी कार्यकर्ता टाउनहाल से स्वराज कुटीर तक पैदल यात्रा कर अखण्ड भारत संकल्प यात्रा सफल बनायेंगे।

[adrotate banner="2"]