बच्चों की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में मीरा, कृष्ण व अन्ना का जलवा

0
173

फर्रुखाबाद: जन्माष्ठमी के उपलक्ष में फतेहगढ़ क्षेत्र के सनवीम पब्लिक स्कूल में बच्चों की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा पांच तक के नन्हें नन्हें बच्चों ने मीरा, कृष्ण, अन्ना व सोनकली इत्यादि के परिधानों को पहनकर नजारा देख रहे लोगों को अचम्भित कर दिया।

[adrotate banner="3"]

नगला दीना स्थित सनवीम पब्लिक स्कूल में आयोजित बच्चों की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में मीरा, कृष्ण, राधा, सोनकली, अन्ना हजारे, ग्वालवाल आदि के भव्य परिधान पहन नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने अपने तरीके से मौजूद स्कूल के छात्रों व अभिभावकों का मन मोह लिया। इस दौरान प्लेगु्रप में प्रथम स्थान पारथ, नर्सरी में अदिती सक्सेना, एलकेजी में श्रावनी अग्रवाल, यूकेजी में लवन्या रस्तोगी, कक्षा एक में प्रिया कटियार, कक्षा दो में अनुष्का, कक्षा तीन में संध्या व कक्षा पांच में शहवा पठान ने बाजी मारी।

वहीं द्वितीय स्थान पर नर्सरी में प्रगति व तन्मय, एलकेजी में एस राठौर, यूकेजी में आदित्य बरतरिया, कक्षा एक में आरती अदिति, कक्षा दो में समस्गी राठौर, कक्षा तीन में नमन ने वाह वाही लूटी।

वहीं तीसरे स्थान पर नर्सरी में अनुष्का दीक्षित, देवकुमार, यूकेजी में अदिति, कक्षा एक में कृष्णा, कक्षा तीन में अनमोल द्विवेदी ने बाजी मारी। हर लुभावनी ड्रेस पहने मासूम ऐसा माहौल बना रहे थे कि जैसे सचमुच विद्यालय प्रांगण में मीरा, कृष्ण, राधा आदि महान विभूतियां साक्षात प्रकट हो गयीं हों। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू सिंह, दमयंती, शिखा, पूजा, प्रीती, कोमल व दुर्गेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]