शहर में टप्पेबाजों की धूम, व्यापारी की जेब काट उड़ाये रुपये

0
111

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुतहट्टी बाजार निवासी व्यापारी की जेब काटकर टप्पेबाज ने नगदी उड़ा दी। हताश व्यापारी पुलिस प्रशासन को कोसता हुआ अपने घर चला गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार सुतहट्टी निवासी आरिफ कपड़े का व्यापार करता है। गुरुवार को दिल्ली किसी काम के लिए गया था। दिल्ली से लौटकर फतेहगढ़ ट्रेन से उतरा। ट्रेन से उतरने के बाद आरिफ टेंपो पर सवार होकर फर्रुखाबाद की ओर आ रहा था। तभी टेंपो में एक टप्पेबाज ने उसकी जेब काटकर जेब में रखे 1800 रुपये निकाल लिये व नेकपुर के पास उतर गया। जब आरिफ अपने घर जाने के लिए टेंपो से उतरा तो उसका हाथ जेब पर गया। तो उसके माथे पर पसीना आ गया। टप्पेबाज उसकी जेब साफ कर चुका था। आरिफ पुलिस को कोसता हुआ अपने घर बिना रिपोर्ट दर्ज कराये ही चला गया। इस समय पुलिस की निष्क्रियता का टप्पेबाज बखूबी फायदा उठा रहे हैं। जिससे शहर में लगातार टप्पेबाज लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम है।

[adrotate banner="2"]