पुरानी रंजिश में युवक को पीटा

0
186

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी खां जमा खां निवासी रचित पुत्र रमेशचन्द्र को उसके ही मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बीती रात मारपीट कर घायल कर दिया। घायल रचित ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार रचित पुत्र रमेशचन्द्र की मोहल्ले के ही अर्जुन पुत्र दशरथ से पुरानी रंजिश चल रही थी। बीती रात रचित सब्जी लेने साहबगंज चौराहा गया हुआ था। तभी अन्नू पण्डित, छोटू वर्मा, मनोज व विनोद ने उसे घेर लिया व जमकर मारपीट की। मारपीट में घायल युवक कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। रचित ने अर्जुन व उसके पिता दशरथ के खिलाफ मारपीट करने की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने दशरथ को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस ने रचित का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

[adrotate banner="2"]