सोती रही पुलिस : चौकी के पीछे चोरों ने उड़ाये नगदी व जेबर

0
123

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरीगेट चौकी के पीछे गली में चोरों ने राजेश कुमार कुशवाह पुत्र दयाशंकर कुशवाह के घर लाखों रुपये नगदी के साथ जेबर इत्यादि उड़ा दिये। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

दयाशंकर कुशवाह ने बताया कि वह बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था। रात तकरीबन दो से ढाई के बीच में कुछ अज्ञात चोर मेन दरबाजे का ताला तोड़कर कमरे में घुस गये। कमरे मे रखी सेफ का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने सेफ में रखी 90 हजार की नगदी व लाखों रुपये के जेबर उड़ा दिये। दयाशंकर ने बताया कि यह रुपया लड़के की शादी व मकान की मरम्मत के लिए निकाला था। सुबह जब दयाशंकर उतर कर नीचे आया तो देखा कि कमरे व अलमारी का ताला टूटा पड़ा है। सामान तितर बितर देख उसे इस बात का अहसास हो गया कि चोरों ने चोरी कर ली। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसके साथ ही राजेश कुमार कुशवाह ने कोतवाली में तहरीर दी है।

शहर कोतवाल विजय बहादुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जायेगी।

[adrotate banner="2"]