छह वर्ष बाद बदला कायमगंज का एबीएसए, जेपी पाल को कमालगंज भी मिला

0
132

फर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भ्रगवत पटेल ने सहायक बेसिक शिक्ष अधिकारियों की तैनाती में व्यापक फेरबदल कर दिया है। विगत छह वर्षों से कायमगंज में डटे पुष्पराज को बढ़पुर में तैनात किया गया है। इसी के साथ जेपी पाल को नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद के साथ साथ कमालगंज ब्लाक का अतिरिक्त चार्ज भी मिल गया है।

[adrotate banner="3"]

बुधवार को जारी आदेश के अनुसार विकास खंड कायमगंज में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज को मुख्यालय ब्लाक बढ़पुर में व यहां पर तैनात राम गोपाल वर्मा को ब्लाक नवाबगंज भेजा गया है। नवाबगंज से हटे नागेंद्र चौधरी को मोहम्मदाबाद मिल गया है। जेपी पाल को नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद के साथ-साथ कमालगंज ब्लाक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। कमालगंज से सुमित कुमार को हटा कर राजेपुर भेजा गया है। संजय पटेल को कायमगंज ब्लाक के साथ नगर क्षेत्र कायमगंज दिया गया है।

[adrotate banner="2"]