बाइक के विवाद में भाई की साली के प्रेमी ने मारपीट कर घायल किया

0
119

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी जितेन्द्र पाण्डेय पुत्र अबधेश पाण्डेय को उसके भाई की साली के प्रेमी ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

घायल जितेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि उसके भाई शैलेन्द्र की साली प्रीती के कहने पर उसके कथित प्रेमी श्रीकृष्ण निवासी त्यौरी नबावगंज ने बद्री विशाल कालेज के सामने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। जितेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि तकरीबन एक वर्ष पूर्व उसने अपनी हीरोहॉण्डा स्पलेंडर बाइक संख्या यूपी 76डी 2882 प्रीती के कहने पर श्रीकृष्ण को दी थी। श्रीकृष्ण ने एक दो दिन में बाइक वापस करने का वादा किया था। लेकिन धीरे-धीरे एक साल हो गया। जिसको लेकर प्रीती के साथ मेरा कई बार विवाद भी हुआ। आज वह अपने भाई व अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल दवाई लेने पैदल जा रहा था। परिवार के अन्य लोग आगे चल रहे थे मैं अकेला पीछे जा रहा था तभी अचानक श्रीकृष्ण दुबे के साथ अन्य लोग आये और मुझे पकड़कर मारने पीटने लगे। जितेन्दे को जमकर मारपीट करने के बाद श्रीकृष्ण के साथ आये हमलावर फरार हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घायल जितेन्द्र का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।

[adrotate banner="2"]