नगर पालिका ईओ ने दी नागरिकों के विरुद्ध दी तहरीर

0
104

फर्रुखाबाद: नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आरडी बाजपेयी ने उनके साथ नाला मच्छरट्टा पर हुई हाथापाई व मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

श्री बाजपेयी ने बताया कि नाला खुलवाने के लिये जाम लगा रहे लोगों ने उनके साथ हाथापाई व धक्का मुक्की कर दी। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ युवकों ने उनकों खुले पड़े नाले के गडढे में धक्का देने का भी प्रयास किया। श्री बाजपेयी ने बताया कि उन्होने इस संबंध में लिखित रूप से कोतवाली पुलिस को शिकायत भेज दी है। उन्होंने बताया कि अभद्रता करने वालों को वह जानते नहीं हैं, परंतु सामने आने पर पहचान सकते हैं।

[adrotate banner="2"]