डीएम ने जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों के कसे पेंच

0
110

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी ने जिला सहकारी बैंक की फतेहगढ़ शाखा में बैठक कर सहकारी समिति के सचिवों, एडीओ, एडीसीओ व शाखा प्रबंधक को किसानों को किसान क्रेडिटकार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी श्री स्वामी ने कहा कि किसानों को खाद, बीज, सिंचाई आदि की समस्या हो रही है। इसलिए उनको किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराकर समय से शाखा प्रबंधक ऋण वितरित करें। जिससे किसानों को बीज व पानी खरीदने की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि प्रायः जनता दरबार में शिकायतें आतीं हैं कि किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध नहीं हो रहे व यह भी शिकायत आती है कि सहकारी समिति खाद वितरण अपने ईष्ट मित्रों को कर देते हैं और पात्र किसानों को खाद नहीं मिल पाती या मिलती भी है तो अधिक मूल्य पर उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस सम्बंध में उन्हें कोई शिकायत मिलती है तो सम्बंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]