बुलेरो ने बाइक सवार दीवान को कुचला

0
136

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मौधा निवासी पुलिसकर्मी जयसिंह राठौर को बाइक से घर जाते समय ताजपुर भट्ठे के पास बुलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जयसिंह को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार मौधा निवासी 55 वर्षीय जयसिंह राठौर जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर में दीवान पद पर तैनात हैं। राजा का रामपुर से अपने घर मौधा बजाज बॉक्सर बाइक संख्या यूपी 76एन 9437 से आ रहे थे। ताजपुर भट्ठे के पास क्रीम कलर की बुलेरो मोहम्मदाबाद की तरफ से जा रही थी। जिसने जयसिंह को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जयसिंह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जयसिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]