हैन्डपम्प पर पानी भरने गये दलित को पीटा

0
112

कमालगंज (फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर निवासी दलित ग्रामीण संजीव नट पुत्र राजकुमार नट को गांव के ही दबंगों ने हैन्डपम्प पर पानी भरने के विवाद में पीट दिया। संजीव नट ने थाना कमालगंज में दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार संजीव नट पुत्र राजकुमार नट मोहल्ले में ही लगे एक नल पर पानी भरने गया था। तभी पानी भरते समय मोहल्ले के ही निवासी लल्ला पुत्र उदयसिंह ठाकुर, छुट्टन पुत्र केशव सिंह, हिमांशु पुत्र छुट्टन ने पानी भरने से मना किया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो सभी ने एकराय होकर दलित संजीव नट को मारपीट कर घायल कर दिया। संजीव ने घटना की सूचना कमालगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लल्ला पुत्र उदयसिंह ठाकुर, छुट्टन पुत्र केशव सिंह, हिमांशु पुत्र छुट्टन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]