जन जागरण मंच की बैठक में दिया समाज की एकजुटता पर जोर

0
119

फर्रुखाबाद: नवगठित संस्था जनजागरण मंच की श्यामनगर स्थित सरस्वती विद्यामंदिर में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया।

[adrotate banner="3"]

जनजागरण मंच के महामंत्री हर्ष दीक्षित ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा प्रयास सभी के सहयोग से ही सफल होगा। संरक्षक आशीष दीक्षित ने समाज को एकजुट होकर सामाजिक समस्याओं को मिटाने पर जोर दिया। संरक्षक विद्या प्रकाश दीक्षित ने कहा कि हमारी संस्था को एकता की जरूरत है और ये हमारी आशा है कि हमस ब एकजुट रहेंगे। मुख्य अतिथि संजीव मिश्रा बॉबी ने संस्था को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने की।

नवगठित कार्यकारिणी में मिथलेन्द्र दीक्षित को अध्यक्ष, राघव दीक्षित को उपाध्यक्ष, हर्ष दीक्षित को महामंत्री, दीपक दीक्षित को सहमंत्री, वैभव वाजपेयी को कोषाध्यक्ष, रीतेश दीक्षित को समन्वयक, अभय सिंह कुशवाह को मीडिया प्रभारी, राहुल वर्मा, अतुल पाल, उपदेश सिंह राठौर, शशांक मिश्रा, प्रणव रघुवंशी, रोहित नंदन तिवारी, अमर सिंह को सदस्य बनाया गया है। अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, अतुल मिश्रा, आशीष दीक्षित, स्वदेश दीक्षित, विद्याप्रकाश दीक्षित संरक्षक मण्डल में शामिल हैं।

[adrotate banner="2"]