माला पारिया को जिताने के लिए भाजपा ने कसी कमर

0
106

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी माला पारिया को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते। माला पारिया को जिताने के लिए अभी से ही वे एड़ी चोटी का जोर लगाने में लग गये हैं। चुनावी रणनीति बनाने के लिए मोहल्ला सिकत्तरबाग स्थित एक प्लवे स्कूल में भाजपाइयों की बैठक हुई। जिसमें नेताओं ने एकजुट होकर माला पारिया को जिताने के लिए जी जान से जुट जाने को कहा।

[adrotate banner="3"]

अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी माला पारिया राजनीतिक क्षेत्र में नई हैं। इसलिए सभी को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना विधायक तो नहीं बना सकी कम से कम चेयरमैन तो बना ही ले। ददुआ ने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रयास होना चाहिए कि नगर पालिका में अधिक से अधिक सभासद प्रत्याशी भी जीत कर आयें।

मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि हमारे शरीर में भाजपा का रक्त भरा हुआ है इसलिए पूर्ण समर्पित होकर हमें भाजपा प्रत्याशी माला पारिया को जिताना है। इस बार हम चाणक्य नीति से लड़ेंगे। जैसे महाभारत में श्रीकृष्ण ने छल, बल से लड़कर कौरवों को पछाड़ा था। उन्होंने कहा कि आज तक जो भी नगर पालिका अध्यक्ष रहे हैं उन्होंने राजनीति को व्यापार समझा। हम जातिगत व्यापार नहीं करेंगे।

संजीव पारिया ने कहा कि अगर हम जीत गये तो विकास कार्य पर पूरा ध्यान देंगे। सभी ने सहयोग किया तो कभी भी आप लोगों का विश्वास नहीं तोड़ेंगे। बैठक में सुशील शाक्य ने भी अपने सुझाव दिये। मीरा, सुमन, ममता, प्रबल, सोनू, मुकेश, रमेशचन्द्र त्रिपाठी आदि सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

हालांकि भाजपा की बैठक में सभी ने माला पारिया को जिताने के लिए कसमें खा लीं लेकिन अब देखना यह है कि भाजपाई अपनी कसमों पर कितने खरे उतरते हैं। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा…………. ।

[adrotate banner="2"]