सलमा, शशी और वत्सला सहित 9 ने पर्चे खरीदे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को प्रथम दिन सलमा, शशी और वत्सला सहित 9 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे। सुबह से ही पर्चे खरीदने के लिए उम्मीदवारों के समर्थक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंच गये।

नगर फर्रुखाबाद के निर्वाचन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट भगवानदीन वर्मा ने 11 बजे से पर्चे बांटने शुरू किये। नगर से अध्यक्ष पद के लिए वत्सला अग्रवाल, विनीता, कल्पना पत्नी देवनरायन, नीतू पत्नी गिरिराज, दीप्ती मिश्रा पत्नी राजीव, शशी प्रभा पत्नी संजीव मिश्रा, पूनम दुबे पत्नी रोहित दुबे, सलमा अंसारी, नासिरा के लिए पर्चे खरीदे गये। सभासद पद के लिए कुल 33 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे।

कमालगंज नगर पंचायत के लिए निर्वाचन अधिकारी उप संचालक न्यायालय चकबंदी को बनाया गया। कमालगंज से अध्यक्ष पद के लिए उर्मिला सहित दो दावेदारों ने पर्चे खरीदे। कमालगंज सदस्य पद के लिए कोई पर्चा नहीं खरीदा गया। वहीं मोहम्मदाबाद नगर पंचायत के लिए कोई भी पर्चा नहीं खरीदा गया।