छात्रा के हिजाब पहनकर आनें पर हिन्दू महासभा ने स्कूल घेरा

0
367

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) छात्रा के हिजाब पहनकर स्कूल आनें के मामले में हिन्दू महासभा आक्रोशित हुई| महासभा में स्कूल जाकर विद्यालय प्रशासन से वार्ता की और चेतवानी दी|

[adrotate banner="3"]

शहर के रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के निकट ठंडी सड़क पर स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल फिर चर्चा में हैं| इस बार कक्षा 7 की छात्रा हिजाब पहनकर आयी थी| हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष नें बताया कि जब उसे शिक्षक नें हिजाब पहनकर आनें से मना किया तो उसके परिजन आये और बोले कि बच्ची कल से हिजाब नहीं बल्कि बुर्के में आएगी| जिस पर हिन्दू महासभा उग्र हो गयी| शनिवार को महासभा के पदाधिकारी स्कूल पंहुचे और आपत्ति दर्ज करायी| हिन्दू महासभा नें कहा कि सभी बच्चे ड्रेस में ही आएं| जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक आदि रहे|

[adrotate banner="2"]