अंबेडकर जयंती पर देवी देवताओं पर टिप्पणी से रोष

Uncategorized

फर्रुखाबाद : आज कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में लिपिक गुरुवचनदास निरंजन द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के विरुद्ध अमर्यादित टिप्प्णी पर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने इसका विरोध किया। लोंगों ने कहा कि गुरुवचनदास की टिप्पणी को संज्ञान में लेकर प्रशासन को उन पर कार्यवाही करनी चाहिए।

समाज के प्रबुद्ध लोगों के विचार

इस विषय पर व्यापार मण्डल के प्रांतीय मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि सभी अधिकारियों के सामने जिसने भी यह घिनौना कृत्य किया है वह धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहा है। उसको कोई अधिकार नहीं है। वह अम्बेडकर के सम्मान के नाम पर देवी देवताओं को अपमानित करे इससे देश में विद्रोह फैल सकता है। अधिकारियों को चाहिए कि वह लिपिक गुरुवचन दास निरंजन पर दण्डात्मक कार्यवाही करें।

भाजपा के हिन्दूवादी नेता प्रांशुदत्त द्विवेदी का कहना है कि भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रवादी व राष्ट्रभक्त थे। कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व भीमराव के नाम का सहारा लेकर यह कृत्य कर रहे हैं। भीमराव ने आरक्षण पद्धति लागू की। जिससे समाज में समानता आ रही है। जिस लिपिक ने हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया है उस पर सख्त दण्डात्मक कार्यवाही होनी चाहिए।

 

सर्वोदय मण्डल के मंत्री व अन्ना समर्थक एडवोकेट ने कहा कि जिस व्यक्ति ने कहा भगवान कृष्ण कर्मशील योद्धा थे। कुछ गलत लोग इस प्रकार का कृत्य राजनीतिक बहकावे में आकर कर रहे हैं। उन पर तत्काल मुकदमा कायम होना चाहिए।

विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता ब्रहृमदत्त अवस्थी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार नहीं कि वह किसी भी देवी देवता पर उंगली उठाये। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन के सामने लिपिक गुरुवचनदास निरंजन ने कृष्ण व अन्य देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टीकाटिप्पणी की है तो यह बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जायेगा। अगर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो लोग प्रदर्शन पर उतारू होंगे। यह वरिष्ठ अधिकारियों का कर्तव्य है कि इस बात को गंभीरता से लें।

भाजपा के जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने इस विषय पर कहा कि हिन्दू देवी देवता या अन्य किसी भी धर्म के ऊपर गलत टीका टिप्पणी करना किसी को भी अधिकार नहीं है।