साइकिल चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

0
92

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नई कालोनी नेकपुर कला निवासी टैक्सी चालक प्रेमचन्द्र गुप्ता पुत्र स्व0 मथुरा प्रसाद के घर से ट्रैक्टर चालक का पुत्र साइकिल चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मौजूद लोगों ने साइकिल चोर की जमकर धुनाई की बाद में पुलिस को सौंप दिया।

[adrotate banner="3"]

प्रेमचन्द्र गुप्ता ने बताया कि वह टैक्सी चलाने का काम करता है। आज सुबह मसेनी चौराहा निवासी टैªक्टर चालक धीरेन्द्र सिंह कटियार पुत्र रंजीत कटियार को आज रंगे हाथों उस समय पकड़ लिया जब वह दरबाजे पर खड़ी साइकिल चुरा कर ले जा रहा था। साइकिल चोर को पकड़कर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।

वहीं रंजीत ने भी साइकिल चुराने की बात को स्वीकार किया। रंजीत ने बताया कि उसके पिता धीरेन्द्र सिंह के पास कई ट्रैक्टर हैं। जिनको वह चलवाता है। रंजीत नशा करने का आदी है। जिसके चलते उसने यह हरकत की है। प्रेमचन्द्र ने रंजीत को पकड़कर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज को सौंप दिया।

[adrotate banner="2"]