लाखों के जेबरात व नगदी चोरी

0
120

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुचिया निवासी छुन्नालाल पुत्र जुग्गीलाल अपने भाई रामबाबू के यहां बारात में गये थे। वहां से रात 11 बजे लौटने पर मैन गेट का ताला टूटा पड़ा मिला।
घर के अंदर देखा तो बक्से का सारा सामान बिखरा पड़ा व जेबरात व नगदी गायब थे। चोरी होने की सूचना तत्काल उसने पुलिस को दी। छुन्नालाल ने बताया कि हार, झुमकी, दो जंजीर, दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी तोड़िया, 15 हजार रुपये नगद व मोबाइल फोन चोर ले गये हैं।
चोरी की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर ली है। लेकिन अभी तक घटना स्थल का निरीक्षण करने पुलिस नहीं पहुंची।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]