नगरपालिका चेयरमेन- फर्रुखाबाद पिछड़ी जाति और कायमगंज एससी के लिए आरक्षित

0
149

फर्रुखाबाद: अपर कास्ट के वे नेता जो नगरपालिका परिषद् फर्रुखाबाद चेयरमेन की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं उनके लिए बुरी खबर है| यूपी सरकार ने पालिका अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित कर दिया है| वहीँ नगरपालिका कायमगंज में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गयी है| वर्तमान नगरपालिका चेयरमेन पद से हाल ही में हटे मनोज अग्रवाल की राजनीति में सत्तासीन होने का सिलसिला भी नगरपालिका परिषद् के चेयरमेन की कुर्सी पर ही बैठ कर हुआ था| वहीँ दो बार दयमन्ती सिंह भी इस कुर्सी का सुख भोग चुकी हैं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]