मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, जगह- जगह हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

0
117

फर्रुखाबादः आज देश में मकर संक्राति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई।

[adrotate banner="3"]

सुबह से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। गंगा घाट से लेकर कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। लेकिन घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को खासी मसक्कत करनी पड़ी। यूं कहिए कि घटियाघाट के पुल तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर तक पैदल यात्रा करनी पड़ी।

आज कई हजार लोगों ने गंगा में डुबकी लगायी। मकर संक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिसमें हजारों लोगों ने खिचड़ी भोज का गुनगुनी धूप में स्वाद चखा। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं की तरफ से आवास विकास में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिसमें डा0 सुबोध वर्मा के अलावा कई लोगों ने सहयोग किया। नगर में जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोज का लुत्फ उठाया।

[adrotate banner="2"]