पुलिस को मिली लावारिस टूटी बाइक व 3 चाकू

0
127

 

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के आकलगंज के पास पुलिस को काले रंग की पल्सर बाइक व तीन चाकू मिले। जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

मऊदरवाजा क्षेत्र के आकलगंज के पास लोगों ने रोड के किनारे एक नई व क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। बाइक के आस पास तमाशबीनों की काफी भीड़ लग गयी। सूत्रों के अनुसार किसी ने बाइक सवार को रोक कर मारपीट की, उसके बाद बाइक तोड़कर रोड के किनारे डाल दी। बाइक की नम्बर प्लेट भी अज्ञात लोग खोल ले गये। लेकिन अभी तक बाइक सवार के बारे में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अतर सिंह ने मौके पर पहुंचकर बाइक व चाकू को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक कहीं से चोरी करके तोड़फोड़ कर यहां डाली गयी है।

[adrotate banner="2"]