चोरों का पुलिस को हैप्पी न्यू ईअर, हजारों का कपड़ा उड़ाया

0
110

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बू अली खां अली निवासी निशांत साध पुत्र नरेश साध के गोदाम से चोरों ने हजारों का कपड़ा चोरी कर लिया। नव वर्ष के आने से पहले ही चोरो ने पुलिस को एक और चुनती के साथ हैप्पी न्यू इयर कहा है|

[adrotate banner="3"]

कपड़ा व्यवसायी निशांत साध ने बताया कि उसके यहां कपड़े की छपाई का कार्य होता है। उसकी फर्म का नाम राज श्री प्रिंट है। जहां लाखों का कपड़ा भरा रहता है। रात में गोदाम बंद होने के बाद उसमें कोई भी कर्मचारी नहीं रहता है। बीती रात चोरों ने राज श्री प्रिंट गोदाम में घुसकर तकरीबन 35 हजार रुपये का कपड़ा चोरी कर लिया। सुबह जब निशान्त साध गोदाम पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। निशांत ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल कालूराम दोहरे पुलिस बल के साथ पहुंचे व घटना की जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="2"]