वोट देने से मना करने व डराने धमकाने वाले तत्वों पर होगी कठोर कार्यवाही: एसपी

0
128

फर्रुखाबाद: आज कलेकट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटो के प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह बात पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने सक्त लहजे में कही|

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने कहा कि मतदेय स्थल के आस-पास निस्पक्षता को ख़त्म करने वाले व गाँव में डराने धमकाने वाले अथवा वोट देने से मना करने वाले व्यक्ति के प्रति भारत निर्वाचन आयोग सक्त है इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्यवाही की जाएगी| इस दौरान जिला अधिकार सचिदानंद दुबे ने कहा कि भारत आयोग कि मनसा है की आगामी विधान सभा चुनाव पूर्ण निस्पक्षता के साथ व भय मुक्त वातावरण में संपन्न हो| उन्होंने ने कहा कि मध्यस्थल से २०० मीटर की परिधि में राजनेतिक दल व लेबर यूनियन का कोई कार्यालय नही होना चाहिए|

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि गहन छानबीन कर पता लगाये कि मतदेय स्थल संवेदनशील क्यों है जो व्यक्ति संवेदनशील है उन्हें चिन्नित करे जो मतदान करने में विव्धान डालते है उनपर सक्त कार्यवाही की जाएगी|

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सी के पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट आदि सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]