भींख मांगने में अब्बल राहुल: अनुराग ठाकुर

0
108

फर्रुखाबाद: नव मतदाता सम्मान समारोह को संवोधित करने आये भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने यह बात समारोह में कही|

[adrotate banner="3"]

नव मतदाता सम्मान समारोह के मुख्य आयोजक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशमंत्री प्रियांशु दत्त द्विवेदी के कार्यक्रम में पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी का युवा मोर्चा की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया| प्रियांशु दत्त द्विवेदी ने दोनों नेताओं को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया|

इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कांग्रेस व बसपा पर जमकर बरसे| कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अन्य प्रदेशों में वोटों की भींख मांगते फिरते हैं| जबकि इनका कल्याण यूपी से ही होना है|

इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को याद करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में डीजल २२ रूपये में था अब ४४ रुपये में हो गया है, चीनी ११ में थी वह अब ४५ में हो गयी है| खाद की बोरी ३५० रुपये की जगह अब ११०० की हो गयी| मायावती के ऊपर भी जमकर कटाक्ष किये और कहा कि बसपा सरकार की दबंगई से जनता परेशान है| उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आयेगी तो महंगाई पर अंकुस लग जाएगा|

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, डॉ रजनी सरीन के अलावा सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया व जमकर नारेबाजी की|

[adrotate banner="2"]