सत्ता से उतरते ही माया सरकार के घोटालों की होगी जांच: रीता

0
105

फर्रुखाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुलगांधी के कायमगंज में संभावित दौरे के निरीक्षण के लिए आयीं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने यह बात आज नेकपुर स्थित एक कालेज में पत्रकार वार्ता के दौरान की।
आज सुबह रीता बहुगुणा जोशी राहुलगांधी के कायमगंज दौरे के उपलक्ष्य में फर्रुखाबाद पहुंचीं। पत्रकार वार्ता के दौरान जोशी माया सरकार पर जमकर बरसीं व कहा कि मेरे घर में आगजनी की जिम्मेदार मायावती ही हैं। आज जो परिस्थितियां हैं घोटालों में अधिकारी मारे जा रहे हैं। हर प्रकार का अपराध चाहे आर्थिक हो या सामाजिक जिसमें खुद मुख्यमंत्री का संरक्षण है। दुर्व्यवस्था के लिए वे खुद जिम्मेदार है। जिस दिन वे सत्ता से उतरेंगी उनके अत्याचार और घोटालों का पिटारा खुलेगा। सच्चाई जनता के सामने आ जायेगी। जिसका जबाव इन्हें प्रदेश की जनता को देना पड़ेगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कालेज की बी एड छात्राओं से बात की व उनके साथ फोटो खिंचवाये। कुछ देर कालेज में ठहरने के बाद राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए रीता बहुगुणा कायमगंज रवाना हो गयीं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]