बीमार हुए अन्ना हजारे

0
182

नई दिल्ली. भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए मजबूत लोकपाल कानून की मांग कर रहे गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे बीमार पड़ गए हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मौजूद अपने गांव रालेगण सिद्धि में मौजूद 74 साल के अन्ना की पीठ में दर्द उभर आया है। अन्ना की रीढ़ की हड्डी में दर्द हो रहा है। इस नाते उनका चलना फिरना मुश्किल हो गया है। लेकिन डॉक्टर अन्ना का इलाज कर रहे हैं। अन्ना के बीमार पड़ने से उनके समर्थक मायूस हो गए हैं, लेकिन उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआ भी कर रहे हैं। 11 दिसंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर अन्ना को एक दिन का प्रतीकात्मक अनशन करना है।

[adrotate banner="3"]

 

इससे पहले अक्टूबर के आखिर में भी अन्ना की तबियत खराब हो गई थी। लोकपाल का मसौदा तैयार कर रही संसदीय समिति के एक हफ्ते का और समय मांगने के बाद संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में मजबूत लोकपाल कानून बनने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। इसके साथ ही इस बात की संभावना बढ़ गई है कि अन्ना हजारे वादे के मुताबिक मजबूत लोकपाल बिल पास न होने की दशा में 27 दिसंबर से दिल्ली में अनशन पर बैठेंगे। लेकिन उनके बीमार होने से आंदोलन पर असर पड़ने की आशंका भी है।

[adrotate banner="2"]