बुढ़ापे में छाया इश्क का खुमार, प्रपोज करने के चक्कर में मुंह काला कर हुई धुनाई

0
146

बुलंदशहर। जिले के खुर्जा में एक बुजुर्ग को ढलती उम्र में इश्क फरमाना बहुत महंगा पड़ गया। उस पर ऐसा भूत सवार हुआ कि प्यार का इजहार करने लड़की के घर पहुंच गया। बुजुर्ग की इस आदत से परेशान लड़की ने मोहल्ले की  महिलाओं को इकट्ठा किया। उसका मुंह काला कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस ने बूढ़े शख्स को हिरासत में ले लिया।

[adrotate banner="3"]

 

 

एसपी एस.पी. सिंह के मुताबिक, खुर्जा के कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की के मोबाइल पर एक बुजुर्ग बीस दिन से एक तरफा प्यार का इजहार कर रहा था। ज्यादा परेशान होने पर उसने उस शख्स को अपने घर पर आने के लिए कहा। बुजुर्ग नए कपड़े पहन कर खुशी-खुशी उसके घर पहुंचा।

 

 

पुलिस ने बताया कि, इसी दौरान उस लड़की ने पड़ोस की महिलाओं को इस बारे में बता दिया। जैसे ही बुजुर्ग लड़की के घर पहुंचा, महिलाओं के साथ लड़की ने उसे घेर लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। महिलाओं का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन लोगों ने उसका मुंह काला कर कॉलोनी में जुलूस निकाला। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

[adrotate banner="2"]