15 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

0
96

फर्रुखाबाद: थाना नवाबगंज के बरतल निवासी १५ हजार का ईनामी शातिर अपराधी विनोद पुत्र राम स्वरुप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

शातिर अपराधी विनोद यादव दो माह पूर्व कानपुर सेंट्रल स्टेशन से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। वह न्यायालय में पेशी के लिए यहां से ले जाया गया था।

एसओ मऊदरवाजा ने बताया कि विनोद पर ह्त्या व लूट के कई मुकद्दमे दर्ज हैं| विनोद १५ हजार रुपये का ईनामी शातिर अपराधी है| पुलिस ने इसे २० जून २०११ को लूट व ह्त्या के मामले में गिरफ्तार किया था|

[adrotate banner="2"]