बीजेपी ने नए जिले का नाम प्रबुद्ध नगर रखने का विरोध किया

बीजेपी ने उत्तरप्रदेश में एक नए जिले का नाम शामली के बजाय प्रबुद्ध नगर रखे जाने की राज्य सरकार की घोषणा का विरोध किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक हुकुम सिंह ने कहा है कि शामली एक ऐतिहासिक नाम है, जो महाभारत काल तक मिलता है।

उन्होंने कहा कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो इस नए जिले का नाम बदलकर शामली कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने प्रबुद्ध नगर के गठन की घोषणा की थी, इसे मुजफ्फरनगर जिले से काट कर बनाया गया है।