वसूली की आस में दाबे हैं जनगणना का मानदेय?

0
94

फर्रुखाबाद : कर्मचारियों के जनगणना के मानदेय में भी वसूली की आस लगी है? अगर नहीं तो कई माह पूर्व आयी धनराशि का वितरण क्यों नहीं हो पाया है। जवाब कुछ भी हो परंतु नगर पालिका फर्रुखाबाद में हालात की हकीकत यही है। जनपद मुख्यालय से आयी लगभग २८ लाख रुपये की धनराशि अभी नगर पालिका में डंप है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि विगत वर्ष हुई जनगणना के सापेक्ष कर्मचारियों को मिलने वाला मानदेय इसी वर्ष जुलाई में प्राप्त हो गया था। अगस्त में यह पैसा संबंधित निकायों को भेजा गया। परंतु अभी तक कर्मचारियों को यह पैसा नहीं मिल सका है। मानदेय के विरतरण संबंधी फाइल पटल दर पटल धक्के खा रही है। कर्मचारी दबी जुबान से वसूली की भी चर्चा कर रहे है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता नगर पालिका शिवपूजन यादव से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैंने तो काफी पहले फाइल पर साइन कर दिये थे। संभवत: अध्यक्ष ने भी हस्ताक्षर कर दिये है। पैसा कर्मचारियों के खातों में भेजा जायेगा। परंतु अभी तका पैसा क्यों नहीं भेजा गया इसका जवाब उन्होंने सीधे शब्दों में देना मुनासिब नहीं समझा। उल्लेखनीय है ६८६ कर्मी जनगणना में लगे थे जिनको रुपया ४०५० की दर से भुगतान किया जाना था।  कुल लभग  २८ लाख रुपये की चेक जनपद मुख्यालय से नगर पालिका को भेजी गयी थी।.

[adrotate banner="2"]