पेट्रोल व घरेलू गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपाईयों ने पुतला फूँका

0
113

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कचहरी में शुक्रवार को महानगर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सपाईयों ने पेट्रोल व घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंक दिया|

[adrotate banner="3"]

केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गयी पेट्रोल व गैस की दरों में वृद्धि के खिलाफ लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रजत क्रांतिकारी व उनके एक दर्जन से अधिक समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया|

रजत क्रांतिकारी ने कहा कि भारत में बढ़ाते पेट्रोल मूल्य घरेलू गैस पर बड़े हुए मूल्य, भ्रष्टाचार, आपराधिक गतिविधियाँ, खाद की कालाबाजी से बड़ते जन असंतोष की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया| उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टियां विभिन्न प्रकार के मुखौटे लगाकर जनता को भ्रमति कर रही हैं|

जिलाधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देते हुए अनुरोध किया कि राष्ट्रपति महोदया अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की अक्षणता को बनाए रखने हेतु शीघ्र आदेश पारित कर क्रियान्वित करें|

इस दौरान रजत क्रांतिकारी, अचल परिहार, गोविन्द यादव, अनिल राठौर, सचन यादव, शिशुपाल सिंह, वर्णं सिंह आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]