ट्रैक्टर की टक्कर से मैजिक सवार 6 दर्शनार्थी घायल

0
162

फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से टाटा मैजिक में सवार ६ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| जिन्हें नगर के स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया|

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जिला हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव उमरिया धनी निवासी अनीता देवी पत्नी नत्थूलाल, रामकली पत्नी श्यामाचरन, नन्हीं देवी पुत्री मुकुट बिहारी, कटोरी देवी पत्नी माधवराम, रामवती पत्नी रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जिला हरदोई थाना पाली के ग्राम अकोड़ा निवासी मैजिक चालक तुलसीराम पुत्र रामेश्वर वाहन नं0 यूपी 30 टी 2271 में बाबा भोले नाथ के दर्शनार्थी सवार थे| इनमें कुछ लोग हैण्डपंप से पानी लेने गये थे। तभी पीछे तेजी से आये ट्रेक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी।

कोतवाली कायमगंज के अलियापुर निवासी ट्रैक्टर चालक कल्लू पुत्र मेघनाथ को पुलिस ने कोतवाली में बैठा लिया और ट्रेक्टर को अपने कब्जे में कर लिया|

[adrotate banner="2"]