टेम्पों की आमने सामने भिडंत में युवक की मौत

0
115

फर्रुखाबाद: दो टेम्पो की आमने सामने भिड़त में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ के सिविल लाइन मड़ैया निवासी दुर्ग विजय सिंह का २८ वर्षीय पुत्र जितेन्द्र अपनी परचून की दूकान का सामान लेने टेम्पू से फर्रुखाबाद बाज़ार जा रहा था। भीमसेन मार्केट के सामने फर्रुखाबाद की तरफ से आते दूसरे टेम्पू से आमने सामने की भिडंत में घायल हो गया जिसे लोहिया अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। देर शाम उपचार के दौरान जितेन्द्र की मौत हो गयी।

[adrotate banner="2"]