बंटवारे के विवाद में भतीजे ने मारपीट कर वृद्ध को घायल किया

0
86

फर्रुखाबाद: जमीन का बंटवारा न करने व जबरन सारा खेत जोतने पर आपत्ति किये जाने पर बुधवार ने वृद्ध चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर घायल का चिकित्सयीय परीक्षण कराने के बाद एफआईआर द्रर्ज की गयी है।

[adrotate banner="3"]

विकास खंड नवाबगंज के ग्राम बबुरारा निवासी राजकुमार ने बुधवार को यहां पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी टूटी टांग दिखाते हुए सगे भतीजों द्वारा बंटवारे की मांग करने पर मारपीट कर घायल कर दिये जाने की शिकायत की। राजकुमार ने बताया कि भतीजा शीशराम पुत्र रामप्रकाश सरकश किस्म का युवक है। मैं अपने पिता की संपत्ति में चौथाई भाग का हिस्सा है। परंतु मुझे कोई खेती नहीं करने देता है। सारा खेत भाई भतीजे जोते है। बंटवारे की बात करने पर मारपीट करते है।

[adrotate banner="2"]