पड़ोसी के क्षतिग्रस्त लोहे का गेट गिरने से दबा छात्र गंभीर

0
145

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ के जयनरायन वर्मा रोड निवासी चकबंदी लेखपाल सुखराम जाटव का १० वर्षीय पुत्र अजय सोमवार सायंकाल दूध लेने जा रहा था। तभी पड़ोसी सर्वेश यादव का क्षतिग्रस्त खड़ा लोहे का मेन गेट अचानक गिर पड़ा। जिसके नीचे अजय दब गया व बुरी तरह घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

किशोर का मिशन अस्पताल में इलाज कराया जा  रहा है। दुर्घटना के तत्काल बाद परिजन अजय को फतेहगढ़ के दो निजी न्रसिंग होम पर भी लेकर गये। परंतु दोनो जगह चिकित्सकों द्वारा मना कर दिये जाने के बाद उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अजय सेंट्रल स्कूल का कक्षा पांच का छात्र है। दुर्घटना में अजय के पैर में फ्रैक्चर के अतिरिक्त् सिर में भी गंभीर चोटें हैं। अजय के पिता सुखराम जहानगंज में तैनात हैं, व जयनरायन वर्मा रोड पर अतर सिंह के मकान में विगत पांच वर्षों से किराये पर रह रहे हैं।

[adrotate banner="2"]