बदमाशों ने की पेट्रोलपंप कर्मचारी की गोली मार कर हत्या

0
160

फर्रुखाबाद: सोमवार सायंकाल नवाबगंज के ओम फिलिंग स्टेशन पर बाइक सवार दो बदमाश पंप कर्मचारी को गोली मार कर फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

पेट्राल पंप पर सेल्समैन अचल राज वर्मा पुत्र मान सिंह नगला हीरा सिंह पेट्रोल डाल रहा था। इसी बीच दो बाइक सवार पेट्रोल डलवाने आये। बाइक मे पेट्रोल पड़वाया और सेल्समैन को गोली मारकर फरार हो गये। पंप पर मैजूद दूसर कर्मचारी गुरू भी मौजूद था परंतु वह अंदर खाना खारहा था। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस पार्टियों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है।

[adrotate banner="2"]